फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: अंतर्मुखी किस्म का है वो, यहां की है उसकी गर्लफ्रेंड...विक्की के छोटे भाई का खुलासा

Sat, 09 Nov 2024 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

विक्की के छोटे भाई जुगनू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई अंतर्मुखी किस्म का है। विक्की उससे और बहन डॉली से भी खास बातचीत नहीं करता है। जानें जुगनू ने और क्या खुलासा किया।
विज्ञापन
1 of 10
Varanasi Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के अभी तक हाथ खाली हैं। पुलिस लगातार परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। भदैनी में पुलिस ने परिवार के मुखिया राजेंद्र गुप्ता की मां शारदा देवी से एक बार फिर से पूछताछ की। विक्की और राजेंद्र व उसके परिवार के संबंध के बारे में पूछा। इसके साथ ही पुलिस शारदा देवी की निगरानी भी कर रही है। एक अफसर ने उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी टीम से कहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
भाई जुगनू का बड़ा खुलासा
उधर, विक्की के छोटे भाई जुगनू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका बड़ा भाई अंतर्मुखी किस्म का है। विक्की उससे और बहन डॉली से भी खास बातचीत नहीं करता है। वह अपने आप से मतलब रखता है और ज्यादातर चुप ही रहता है। जुगनू ने बड़े पापा और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या की घटना से अनभिज्ञता जताई। 

 
विज्ञापन

3 of 10
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि विक्की की एक गर्लफ्रेंड है और वह महाराष्ट्र में रहती है। पुलिस विक्की की गर्लफ्रेंड तक भी पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है। ढाई दशक से राजेंद्र के घर में काम करने वाला नारायण भी पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं दे सका, जिससे विक्की तक पहुंचा जा सके।
 

4 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र के घर फिर पहुंचे डीसीपी काशी जोन
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर राजेंद्र के भदैनी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने राजेंद्र की मां शारदा देवी से घटना के संबंध में एक बार फिर बातचीत की। विक्की और राजेंद्र व उसके परिवार के संबंध के बारे में पूछा। उन्होंने वृद्धा शारदा देवी को ढाढ़स भी बंधाया और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

5 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिवार के मुखिया मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। 

 
विज्ञापन

7 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में रहता था राजेंद्र गुप्ता का परिवार
जानकारी के अनुसार, भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नमनेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। 
 

8 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
सफाई करने वाली आई तो हुआ हत्याकांड का खुलासा
मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नमनेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। 
 

9 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।
विज्ञापन

10 of 10
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या, दो शादी और एक महिला से करीबी 
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र पर उसके पिता व एक चौकीदार के साथ ही छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप था। ये घटना वर्ष 1997 की है। इसी आरोप में राजेंद्र जेल भी गया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें