जिम ट्रेनर से पुलिस ने दो दिन की रिमांड के दौरान 209 सवाल किए थे। विमल ने सिर्फ 87 के जवाब दिए। पुलिस ने तीन मनोवैज्ञानिकों से विमल का सामना भी कराया। पूछताछ के दौरान के वीडियो भी दिखाए।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता की हत्या करने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी दो दिन की पुलिस रिमांड पर कई सवालों के चौंकाने वाले जवाब दिए। इसके साथ ही आरोपी जिम ट्रेनर ने जानबूझ कर कई सवालों के जवाब नहीं दिए।
कस्टडी रिमांड पर 24 पुलिस कर्मी शामिल थे। इसमें छह-छह पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीम बनाई गई थी। टीमों ने उससे पूछताछ के दौरान 209 सवाल किए थे, लेकन विमल ने इसमें से सिर्फ 87 सवालों के ही जवाब दिए। बाकी के 122 सवालों पर वह चुप्पी साधे रहा या पुलिस को गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
2 of 8
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 48 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने विमल का सामना तीन मनोवैज्ञानिकों से कराया था। साथ विमल से पूछताछ के दौरान बनाए गए वीडियो भी भी दिखाए। पुलिस के सवालों पर विमल के चेहरे पर बदलते भावों का अध्ययन करने के बाद मनोवैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी विमल
- फोटो : अमर उजाला
उनके अनुसार पूछताछ के दौरान विमल के चेहरे पर कुछ ऐसे भाव उभर रहे थे, जैसे वह कोई बात छुपाने की कोशिश कर रहा हो। वह ढीठ है और उसने जानबूझ कर कुछ सवालों के जवाब नहीं दे दिए।
4 of 8
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
एकता के परिवार को भी नहीं मिले कई सवालों का जवाब
विमल ने एकता के परिजनों के पूछे गए सवालों के जवाब तो दिए, लेकिन जहां वह फंसने लगता वहां चुप्पी साध लेता था। यह एकता के पति राहुल गुप्ता का कहना है। राहुल के अनुसार, जब उसने विमल से पूछा कि एकता की हत्या क्यों की? तो उसने बताया कि उसे गुस्सा आ गया था। जब गुस्सा आने की वजह पूछी तो उसने कहा कि मैं एकता को मारना नहीं चाहता था। इस पर राहुल ने जब पूछा कि एकता के मोबाइल और पर्स में ऐसा क्या था जो दोनों को ठिकाने लगाना इतना जरूरी था? इन सवालों पर विमल ने चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन
5 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
वह खास सवाल, जिनके जवाब नहीं दिए
- एकता के साथ वह कब से रिलेशन में था? रिलेशन में था भी या झूठ बोल रहा है?
- हत्या का प्लान कबसे दिमाग में बना? फरारी के दौरान किसने किसने साथ दिया?
- ऑफिसर्स क्लब में खुदाई के दौरान किसको-किसको जानकारी थी?
- आमतौर पर पहली बार हत्या करने के बाद आदमी घबराता है? उसके साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ?
- ऑफिसर्स क्लब के पास की इमारत में लगे कैमरों में विमल सोनी की फुटेज क्यों नहीं मिली?
विज्ञापन
6 of 8
जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढे में शव को दफनाया था
विमल ने एकता के शव को जिस गड्ढे में दबाया था, वह 2016 में पौधरोपण के लिए खोहा गया था। गड्ढा महज साढ़े तीन फीट का था, जिसे विमल ने फावड़े व सब्बल से ढाई फीट और खोद दिया। इसके बाद एकता के शव को उसमें डाल कर ऊपर से मिट्टी, झाड़ियां और पपत्तियां डाल दीं। पुलिस ने फावड़े और सब्बल को ऑफिसर्स क्लब से बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने विमल की कार और घटनास्थाल से बरामद रस्सी, चुन्नी और सिर की हड्डियां फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दीं, ताकि यह पता चल सके कि घूंसा मारने के बाद विमल ने एकता का गला रस्सी के कसा था या चुन्नी से।
विज्ञापन
7 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
कस्टडी रिमांड पूरी होते ही जेल भेजा गया विमल
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे विमल की कस्टडी रिमांड पूरी होनी थी। इससे पहले ही विवेचक धर्मेंद्र कुमार ने विमल का मेडिकल करा उसे जिला जेल में दाखिल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 48 घंटे रिमांड पूरी होने के बाद भी पुलिस अभी कई अनसुलझे सवालों के जवाब हासिल नहीं कर सकी है। विमल की निशानदेही पर उसका बैग बरामद किया गया है, जिसमें उसके दस्तावेज और दो-तीन मोबाइल मिले हैं। मोबाइल में एकता से हुई चैट भी मिली है। बाकी मामले के जांच की जा रही है। अभी तक विमल के भांजे की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले हैं। - श्रवण कुमार, डीसीपी पूर्वी
पुलिस के पास जो भी सबूत और तथ्य हैं, वह हत्यारोपी को सजा दिलाने के लिए प्रर्याप्त हैं। जरूरत पड़ी तो आरोपी को एक बार फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - श्रवण कुमार, डीसीपी पूर्वी