सावन के प्रथम सोमवार पर मोक्षनगरी में आस्था का उत्सव सज गया। रिमझिम फुहारों के बीच कांवरिया भोले भक्तों की लंबी कतारें लगीं तो यादव बंधुओं ने पारंपरिक वेश में घड़ा-गगरा में गंगा जल भर कर शोभायात्रा निकाली और बाबा का जलाभिषेक किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक 1.50 लाख भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सड़कों से गलियों तक कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। गेंदा, गुलाब, बेला, रजनीगंधा के फूलों, हरी पत्तियों से सजे देवाधिदेव के दरबार में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन आरंभ हो गया।
विज्ञापन
3 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह छह बजे दशाश्वमेध से गिरजाघर होते हुए बांसफाटक से छत्ताद्वार तक भक्तों की कतार लग गई थी। बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु बारिश में भी आस्था पथ पर आगे बढ़ते रहे। केसरिया वस्त्रों में कांवर लेकर तीर्थराज प्रयाग से निकले भोले भक्तों ने देर शाम तक बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
4 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह छह बजे गौरी केदारेश्वर से आंखों में सूरमा लगाए गंजी गमछा पहनकर कंधे पर गगरा में गंगा जल लेकर यादव बंधु निकले तो सड़कों की छटा ही बदल गई। गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, नीचीबाग तक लगे सेवा शिविरों में नंगे पैर जलाभिषेक के लिए कतार में लगे शिव भक्तों को चाय, बिस्कुट और पानी वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भोग आरती के दौरान श्रद्धालुओं को काफी देर तक रोके रखा गया। इससे हंगामा भी हुआ। छत्ताद्वार पर उमस की वजह से एक महिला श्रद्धालु बेहेशो हो गई। जानकारी मिलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
6 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भोले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नए रास्तों से निकास देने से इनकार करल दिया। इस वजह से श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा और शनि देव के अलावा अक्षय वट हनुमान के दर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
7 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को यादव बंधुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की ओर से जलाभिषेक शोभायात्रा गौरी केदारेश्वर महादेव के जलाभिषेक से शुरू हुई। तिलभांडेश्वर, शीतला माता, अहिल्येश्वर, ढुंढीराज गणेश से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय, त्रिलोचन, ऊंकालेश्वर, लाटभैरव के जलाभिषेक से संपन्न हुई।
8 of 9
sawan in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डमरूदल आगे आगे चलते रहे। लालजी सरदार के नेतृत्व में सैकड़ों यादव बंधु तिलक, चंदन लगाकर बड़े-बड़े कलशों में गंगाजल भरकर ले आए। इस दौरान समूचा इलाका हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंजता रहा। शोभायात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी शामिल थे।
विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के दौरान दूसरे भक्तों को कुछ देर के लिए रोका गया। यादव बंधुओं ने बाबा से देश के शक्तिशाली और विश्वगुरु बनने की प्रार्थना की। शोभायात्रा में गोपाल यादव, गणेश यादव, पारसनाथ यादव, श्रीकांत यादव, आयुष्मान चंद्रवंशी, विशाल यादव, संतोष यादव, प्रभु यादव, राजू यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।