ज्ञानवापी परिसर मामले में एक और वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। जानकारों की मानें तो यह वीडियो भी पुराना है। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के बाद अब तक कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कुआं नजर आ रहा है जबकि पहले वीडियो में वजूखाने के अंदर शिवलिंग नजर आया था।
वीडियो वायरल मामले में हिंदू-मुस्लिम पक्ष की नजर
इससे पहले, ज्ञानवापी परिसर से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए थे। जहां एक वीडियो में कमीशन की कार्रवाई के दौरान शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है, तो वहीं दूसरे वीडियो में इसे फव्वारा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के लोग इस पर नजर बनाए हुए हैं। मुस्लिम पक्ष जहां कमीशन की रिपोर्ट दाखिल होने के इंतजार कर रहा है, तो वहीं हिंदू पक्ष विचार कर रहा है। मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता एखलाक अहमद ने कहा कि जब तक अदालत में कमीशन की कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल नहीं हो जाती है, तब तक हमें कुछ नहीं करना है।
विज्ञापन
2 of 7
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दाखिल होने के बाद तमाम बिंदुओं पर आपत्ति की जाएगी। उधर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि जो वीडियो या फोटो वायरल हो रहा है, वह काफी धुंधला है। आसपास की छतों से मीडिया के लोग जूम करके बनाए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी था। वहीं लोग वायरल कर रहे हैं। आपत्ति के सवाल पर कहा कि इस पर हम लोग भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन
- फोटो : सोशल मीडिया।
शिवलिंग मिलना बड़ी उपलब्धि, हिंदू पक्ष में आएगा फैसला
वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक चली सर्वे की कार्रवाई पूरी होने और यहां शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब सभी को इस दिशा में कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है। इस बीच हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने शिवलिंग मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद से रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि हिंदू पक्ष में जल्द ही एक अच्छा फैसला आएगा।
4 of 7
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु जैन
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में सर्वे के अंतिम दिन हरिशंकर जैन की तबीयत बिगड़ी थी। वह रविंद्रपुरी में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए हरिशंकर जैन ने ज्ञानवापी मामले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताने वालों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मेरे अराध्य देव की बेअदबी हो रही है तो सांप्रदायिक सौहार्द बीच में कहा से आता है।
विज्ञापन
5 of 7
ज्ञानवापी का सर्वे पूरा
- फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम चीफ असुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि वह मस्जिद थी है और उसके रहने की बात को इस्लामी कानून के हिसाब से कहते हैं जबकि हिंदू लॉ यह कहता है कि मंदिर थी, है और वहीं रहेगी। अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ती जा रही है, हमारा पक्ष मजबूत होता जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा
- फोटो : अमर उजाला
352 साल से भगवान भोलेनाथ को कैद रखा गया था, पूर्णिमा के दिन भगवान खुद से प्रकट हो गए। इस मुद्दे को और आगे तक ले जाएंगे। कहा कि शिवलिंग जिस जगह पर मिला है, उसके नीचे तहखाने और सामने की दीवार को साफ कर अच्छे तरीके से सर्वे के लिए भी याचिका हमारी ओर से दायर की गई है।
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन बोले-फव्वारा है तो चलाकर दिखा दें
इस पर न्यायालय द्वारा जल्द ही हिंदू पक्ष में फैसला आएगा। जो लोग शिवलिंग को फव्वारा कह रहे हैं, वह वहां फव्वारा चलाकर दिखा दें। अगर यहां फव्वारा है तो नीचे पानी सप्लाई की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे में दूसरे पक्ष को जांच से कोई एतराज नहीं होना चाहिए।