काशी तमिल संगमम् में भाग लेने वाले 216 मेहमानों को लेकर काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह पांच बजे बनारस स्टेशन पहुंची। यहां इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से इनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम के स्वागत के लिए काशी तैयार
- फोटो : उज्वल गुप्ता, अमर उजाला
काशी की धरा से पूरे देश को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। काशी यात्रा में पीएम मोदी काशी और तमिलनाडु के रिश्ते को प्रगाढ़ करने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। गंगा तट से ही वे हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन को भी रवाना करेंगे। अगले दिन दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
216 मेहमानों को लेकर चेन्नई से पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : संवाद
अपने सांसद के स्वागत के लिए काशी पूरी तरह से तैयार हो गई है। नमो घाट को सुंदर तरीके से सजाया गया है। वहीं, काशी तमिल संगमम में भाग लेने वाले 216 मेहमानों को लेकर काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह पांच बजे बनारस स्टेशन पहुंची। यहां इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से इनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
216 मेहमानों को लेकर चेन्नई से पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : संवाद
तमिलनाडु के एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से 21 कोच की विशेष गाड़ी से पहुंचे मेहमानों को होटल तक ले जाने और भ्रमण के लिए आठ ई-बसें लगाई गई हैं। स्वागत में राज्य मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र दयालु, जिलाध्यक्ष/ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, सीनियर डीसीएम शेख रहमान आदि मौजूद रहे।
4 of 5
योग का सबसे बड़े केंद्र स्वर्वेद महामंदिर तैया
- फोटो : संवाद
बता दें कि 17 दिसंबर को गुजरात के सूरत से पीएम मोदी करीब तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन बजे नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर काॅलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। शाम करीब 5:15 बजे वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे।
18 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। यहां यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब एक बजे सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले वे 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।