फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी देंगे चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सौगात, नीचे दिखेगी काशी की झलक

Sun, 16 Feb 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2020 के पहले दौरे में तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले महाकाल एक्सप्रेस और 12 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी देश की सबसे ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पड़ाव में स्मृति उपवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
इससे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे और पड़ाव में जनसभा के बाद हस्तकला संकुल में काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ काशीवासियों को चौका घाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सौगात सौपेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों चंद घंटों बाद लोकार्पित होने वाले चौका घाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे काशी की झलक भी दिखेगी। फ्लाईओवर के नीचे काशीपुराधिपति का आकार और यहां की विभूतियों के चित्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा काशी के लकड़ी खिलौना उद्योग सहित अन्य कलाकारी को भी जगह दी जा रही है। फिलहाल चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर को फूलों से सजाया गया है। सेतु निगम के अधिकारी पीएम के हाथों लोकार्पण के तुरंत बाद संचालन के लिए इसे खोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें