महानवमी के नजदीक आते ही मां के भक्त अलग मस्ती में नजर आने लगे हैं। काशी में हर तरफ लोगों में गरबा-डांडिया की धूम है।व्यापारी हो या गृहणी, सभी डांडिया-गरबा स्थल पर इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है। शिव की नगरी काशी में नवरात्र पूजा और डांडिया-गरबा में लोग झूमते दिख रहे हैं। महानवमी के नजदीक आते ही मां के भक्त अलग मस्ती में नजर आने लगे हैं। काशी में हर तरफ लोगों में गरबा-डांडिया की धूम है।
विज्ञापन
2 of 6
गरबा
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी हो या गृहणी, सभी डांडिया-गरबा स्थल पर इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी में डांडिया नाइट
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को काशी के लोगों ने मां दुर्गा के गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।
4 of 6
एंग्लो बंगाली में डांडिया नाइट्स
- फोटो : अमर उजाला
अरे हट जा रे नटखट.., रंगीले म्हारो ढोल ना.., नगाड़े संग ढोल बाजे आदि गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी में डांडिया नाइट्स
- फोटो : अमर उजाला
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स में रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा गीतों पर शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
डीजे के धुन में थिरकती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद नवरात्र में डांडिया की मस्ती हवा में घुलने लगी है। शारदीय नवरात्र की पंचमी से डांडिया के आयोजन शुरू हुए। स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं में डांडिया और गरबा की धूम मची है।