फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में उफान पर गंगा, टूटा प्रमुख घाटों का आपस में संपर्क, बढ़ी धुकधुकी

Sun, 29 Jul 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा में लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि अब तो काशी में गंगा के घाटों का संपर्क ही टूट गया है। बारिश के सीजन में गंगा का जलस्तर अभी खास दिक्कत पैदा नहीं कर रहा है लेकिन दो दिनों से जलस्तर जैसे बढ़ रहा है लोगों की धुकधुकी बढ़ा दी है।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जल स्तर में बढ़ाव से शनिवार शाम को कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। मढ़ियों के मंदिर डूब गए। घाटों पर गंगा के पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने चौकियां हटा लीं। नावों को सुरक्षित करने के लिए लंगर बांधने की मशक्कत शुरू हो गई है। सहायक नदियों और पहाड़ी नालों से लगातार आ रही जलराशि से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला
पहाडी इलाकों में मानसून के दस्तक देते ही गंगा में पानी का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के इस बढ़ते जल स्तर से जहां लोगों में खुशी है, वहीं अब घाटों के किनारे रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंगा में जहां शुक्रवार को 61.27 मीटर गंगा का जल स्तर था, वहीं शनिवार को गंगा का जल स्तर 62.97 मीटर हो गया था। इससे गंगा का जल स्तर एक मीटर 70 सेमी तक बढ़ गया था। 


 

4 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्थिति यह बनी कि गंगा के घाटों  पर होने वाली आरती का स्थल भी बदल दिया गया है। जबकि खतरे को देखते हुए छोटी नावों का संचालन भी बंद हा गया है। जबकि शवदाह भी अब उपर की ओर किए जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला



गंगा के बढ़ते जल स्तर से शनिवार को घाटों का संपर्क टूट गया। इससे एक घाट पर से दूसरे घाटों पर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। गंगा के बढते जल स्तर से गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्धि गंगा आरती का स्थल भी बदल दिया गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला

वहीं सभी घाटों पर रखी गई लकड़ी के तखत और अन्य सामान भी हटा दिया गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अब अलर्ट मोड में है। नगर निगम की टीम भी लगातार निरीक्षण करने में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में हुई बढोत्तरी और चल रही तेज धार को देखते हुए गंगा में छोटी नावों का संचालन बंद कर दिया गया है। जबकि बड़ी नावों को भी किनारेे की ओर बांध कर रखा गया है। ताकि तेज धारा से बह कर कहीं न जा सके। इन सभी परेशानियों को देखते हुए नाविकों ने छोटी नावों को एक दम से किनारे बांध दिया है। पानी में लगातार हो रही बढोत्तरी करे देखते हुए नगर निगम की जल चौकियां बनाने की तैयारी हो गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें