फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चेतावनी बिंदु से सिर्फ इतना नीचे गंगा, आरती का स्थल बदला, शीतला मंदिर के गर्भगृह में गंगा का प्रवेश

Wed, 02 Sep 2020 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
दशाश्वमेध घाट पर पुलिस चौकी तक पहुंचा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार से गंगा के जलस्तर में फिर से तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। देर रात तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज दो मीटर नीचे ही बह रहा था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात 8 बजे 68.08 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
काशी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। गंगा के जलस्तर में सोमवार की रात एक बजे के बाद तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया था। सुबह छह बजे तक बढ़ाव की रफ्तार बनी रही।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा का बढ़ता जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.74 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा आरती का स्थल 11वीं बार बदला गया। वहीं शीतला मंदिर के गर्भगृह में गंगा प्रवेश कर गई हैं। माता का विग्रह आधा गंगाजल में डूब चुका है।

4 of 5
बढ़ते जलस्तर में लगभग सभी घाटों की कुछ ही सीढिय़ां अब डूबने से बची हुई हैं। हरिश्चंद्र घाट की चंद सीढ़ियां ही बची हुई हैं। घाट पर दो दिन से शवदाह पास की गली में हो रहा है। वहीं स्थित विद्युत शवदाह गृह के नीचे की सीढिय़ां पूरी तरह डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उधर सामने घाट की तरफ रमना वाली सड़क से ही गंगा दिख रही है। मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया के नीचे पानी तेजी से बढने और भरने लगा है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गंगा के जलस्तर में एक फीट की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 68.08 मीटर तक पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें