फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: डीएम व एसएसपी ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला, बोले-असफलता से घबराएं नहीं

Thu, 25 Feb 2021 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
दीप जलाते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अपराजिता की ओर से गुरुवार को आर्य महिला इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश अधिकारियों ने बांटा। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक ने जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का दृढ़ इच्छा शक्ति से सामना करने के लिए छात्राओं का आह्वान किया।

मिशन शक्ति अभियान की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने अधिकारियों से नारी सुरक्षा, कॅरियर, स्वच्छता आदि विषयों पर सवाल भी पूछे, जिसका जिलाधिकारी, एसएसपी ने जवाब दिया।
 
विज्ञापन

2 of 10
विचार व्यक्त करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ लोगों की सोच भी बदलती जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए ही कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है।  इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने विद्यालय में मिशन शक्ति और अपराजिता के तहत हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान कालेज के प्रबंधक सत्यनारायण पांडेय, आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना दूबे, छाया खरे, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. श्वेता सिंह, वंदना सिंह, डॉ. योगिता चौबे, सरोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

पुलिस आपकी दोस्त बेझिझक बताएं समस्या
पुलिस आपकी दोस्त है, अपनी समस्याओं को बेझिझक बता सकती हैं। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क में केवल महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी ही तैनात की गई हैं। यहां पहुंचकर छात्राएं, महिलाएं अपनी समस्या बता सकती हैं। - अमित पाठक, एसएसपी
 
विज्ञापन

3 of 10
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
समय की कीमत समझकर आगे बढ़ाएं कदम
किताबी ज्ञान के साथ अधिक जरूरी है कि खुद का आत्मविश्वास बढ़ा रहे। इंटरमीडिएट के साथ ही स्नातक के बाद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है। इसमें किसी तरह की परेशानी न हो, इसीलिए अभ्युदय कोचिंग की शुरूआत की गई है। कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी


सवाल जवाब
नैना यादव - सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके बाद हाथरस जैसे कांड क्यों हो रहे हैं।
जवाब - कोई भी योजना लोगों को प्रेरित करने के लिए होती है। समय-समय पर इसका सहयोग भी लिया जाता है। केवल योजना के भरोसे ही नहीं बल्कि संवाद जारी रखना जरूरी होता है।
 

4 of 10
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मिता - मुझे आईएएस की तैयारी करनी है। क्या करना होगा।
जवाब - आईएएस, पीसीएस, सहित कई ऐसी सेवा है, जिसमें समय से तैयारी करने की जरूरत है। सेलेबस के साथ ही सामान्य अध्ययन की पढ़ाई भी बहुत जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 10
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
शांभवी शुक्ला - अगर जिलाधिकारी बनना है तो परीक्षा पास करने के लिए क्या करना होगा।
जवाब - इसके लिए तो किताबी ज्ञान के साथ ही काफी हद तक दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्मबल का होना बहुत जरूरी है। समयबद्धता के साथ ही यह लक्ष्य निर्धारित करना होगा।
विज्ञापन

6 of 10
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नौशीन - महिलाओं, बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सख्त कानूनों का भी प्रभाव क्यों नहीं पड़ रहा है।
जवाब - कानून तो सरकार की ओर से सख्त बनाया गया है। अलग-अलग हेल्पलाइन पर हुई शिकायत के बाद कई बड़ी कार्रवाई भी हुई है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
डीएम से समस्या के समाधान के बारे में पूछतीं सिगरा की सुषमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सुषमा - शहर में कई अपार्टमेंट के पास कूड़ा डंप पड़ा रहता है, सफाई भी नियमित नहीं हो रही है। 
जवाब - शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सफाई कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उन्हें हर एक वार्ड को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है। 

 

8 of 10
सवाल पूछती छात्रा नौशीन - फोटो : अमर उजाला
सुनीति शुक्ला - शहर में जिन जगहों पर पाथवे हैं, वहां अतिक्रमण है। परेशानी हो रही है। 
जवाब - शहर में जिन जगहों पर ठेले, पटरी लगते हैं, उन सभी को व्यवस्थित कराने की दिशा में कार्यवाही हो रही है। जिससे काफी हद तक अतिक्रमण पर अंकुश लगाया गया है। जल्द ही पूरा शहर अतिक्रमण मुक्त होगा। 


 

9 of 10
सवाल पूछती छात्रा आयुष्मिता - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बताया बेटियों का महत्व
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों का महत्व बताया। बेटियां है तो लम्हा खुशी का गीत की प्रस्तुति से बताया कि जीवन में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उनको समाज के हर क्षेत्रों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना चाहिए।
 
विज्ञापन

10 of 10
सवाल पूछती छात्रा नैना यादव - फोटो : अमर उजाला
इनकी भी रही उपस्थिति
इस दौरान रीता जायसवाल, नमिता तिवारी, मोनिका पांडेय, ममता द्विवेदी, सुषमा शर्मा, सुनीति शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, अंजू सिंह, विनय यादव, संस्कृता सिंह, आशुतोष, माधुरी श्रीवास्तव और बीना गुप्ता भी मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें