फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का चार साल पूरा, इस रूट पर टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी

Wed, 15 Feb 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का चार साल बुधवार को पूरा हो गया। साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चली थी। तब से लेकर अब तक इस ट्रेन की जबरदस्त मांग है। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का चार साल बुधवार को पूरा हो गया। साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चली थी। तब से लेकर अब तक इस ट्रेन की जबरदस्त मांग है। नई दिल्ली से वाराणसी यह ट्रेन दोपहर दो बजे आती है और एक घंटे बाद अपराह्न तीन बजे रवाना होती है।

विज्ञापन


देश की पहली  वंदे भारत एक्सप्रेस में 1148 सीटें हैं। शुरू में इस ट्रेन से कम लोग सफर करते थे। लेकिन, धीरे-धीरे इस ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या बढ़ गई। आंकड़ों के मुताबिक   मुंबई-गांधीनगर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी है। वहीं सबसे कम में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।  

वंदे भारत ट्रेनों का औसतन ऑक्यूपेंसी रेट 100.72 फीसदी है। मुंबई-गांधीनगर रूट पर ऑक्यूपेंसी रेट 126% है। वहीं वाराणसी देश की सबसे पहली नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी रेट 125.76 फीसदी है। कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के मुताबिक ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन

वाराणसी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत चलाने की तैयारी

उधर रेलवे मंत्रालय और डीआरएम लखनऊ ने भी इस ट्रेन को लेकर ट्वीट किया है। बता दें कि नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता के बाद वाराणसी-हावड़ा रूट पर भी इसे संचालित करने की योजना है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अब देश के विभिन्न इलाकों के सांसद भी वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग करने लगे हैं। 
विज्ञापन

यह है ट्रेन की विशेषता

-अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा
-स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच से है लैस 
-आपातकालीन अलार्म बटन और टॉक बैक यूनिट
-प्रकाश की उत्तम व्यवस्था
-हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट
-सभी श्रेणियों में साइड रिक्लाइनर सीटें। 
-बायो वैक्यूम शौचालय। 
-कोचों में स्वचालित दरवाजे और स्टाइडिंग फुट स्टेप्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें