रोज डेः मोहब्बत करने वालों के लिए खास समय आ गया है। फरवरी माह प्यार करने वालों के लिए बहुत अहम है। किसी से प्यार का इजहार कर पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन वेलेंटाइंस वीक इसे बेहद आसान कर देता है।
रोज डे: इस हफ्ते की शुरुआत आज से हो रही है और पहला दिन है रोज डे का। रोज डे को खास बनाने के लिए फूलों की दुकानें गुलाबों की खुशबु से महकने लगी हैं। अपने प्यार, दोस्तों और चहेतों को गुलाब का फूल भेंट कर लोग अपने रिश्ते की शुरूआत करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रोज डे
इस लिहाज से बनारस शहर में कई फूलों की दुकानें सज गई हैं। फूल बेचने वाले दुकानकार सोनू ने बताया कि रोज डे के लिए दिल्ली व कोलकाता से गुलाब मंगवाए गए हैं। रोज डे के लिए एडवांस बुकिंग भी की गई है।
विज्ञापन
6 of 8
रोज डे
- फोटो : अमर उजाला
रोज डे: लाल के साथ पीले, सफेद व गुलाबी रंगों के गुलाब भी डिमांड में हैं। कई लोगों ने बुके भी आर्डर दिए हैं। बुके की रेंज दो सौ रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक है। सामान्य दिनों में जहां गुलाब का फूल 10 रुपये में मिलता है, वहीं ऐसे खास मौकों पर इसकी कीमत 25 रुपये से 50 रुपये तक होती है।
विज्ञापन
7 of 8
रोज डे
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग अपने रिश्ते को कायम रखने के लिए कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए तो कुछ अपने पार्टनर को मनाने के लिए रोज देते हैं लेकिन हर रोज का अपना एक अलग मतलब होता है।
लाल गुलाब प्यार, जुनून और सुंदरता का प्रतीक है इसलिए लाल गुलाब खास तौर पर प्रेमी एक दूसरे को देते हैं। पिंक रोज खास तौर पर प्रपोज करने के दौरान दिया जाता है। पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक है, इसलिए ये दोस्तों के लिए खास होता है।