शिवपुर निवासी चंडी साहू व कलावती देवी
- फोटो : अमर उजाला
जीवनसाथी के रूप में मिला सच्चा साथी
शिवपुर निवासी चंडी साहू व कलावती देवी के विवाह को 50 साल पूरे हो गए। कलावती कहती हैं कि सात फेरों के उस बंधन ने मेरे जीवन को ऐसा बांधा है कि मुझे परिवार में ही चारों धाम नजर आते हैं। हम अगर परिवार को वक्त दें उसे संवार ले तो इससे बड़ा पुण्य दूसरा नहीं। कलावती की तरह पति चंडी साहू भी आपसी रिश्तों को उसी गर्माहट से आज भी जी रहे हैं, जैसे युवावस्था में उन्होंने कलावती का हाथ थामकर जिया था। हर कदम पर पत्नी का साथ देना, गलत बात पर नाराजगी, सही बात पर शाबाशी देना। अच्छे कामों के लिए हमेशा प्रेरित करना। रिश्ते तो ऐसे ही चलते हैं और मजबूत होते जाते हैं।