फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ तस्वीरों में राष्ट्रपति का काशी दौरा: विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, गंगा आरती के बाद बोले ये शब्द...

Tue, 14 Feb 2023 08:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राष्ट्रपति का काफिला पहले कालभैरव मंदिर पहुंचा। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाई। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हुआ। 
विज्ञापन
1 of 8
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वाराणसी दौरा - फोटो : अमर उजाला
देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को पहली बार वाराणसी आगमन हुआ। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया फिर  विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी का विशेष विमान बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिन में 2:50 बजे पहुंचा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की। मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुनील पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, स्टेशन कमांडर 39 जीटीसी ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल, एयर कमांडर अनुज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 8
राष्ट्रपति ने काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का काफिला पहले कालभैरव मंदिर पहुंचा। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाई। डमरू निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से उनका स्वागत हुआ। 
 

4 of 8
काल भैरव मंदिर में राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी। इस दौरान घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगा उठा।
विज्ञापन

5 of 8
काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया। राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। 
विज्ञापन

6 of 8
राष्ट्रपति ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा की - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं और बोलीं- आज मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया जिसके आलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है।
 
विज्ञापन

7 of 8
गंगा आरती में शामिल हुईं महामहिम - फोटो : अमर उजाला
गंगा तट पर उपस्थित जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन

8 of 8
राष्ट्रपति ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया - फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें