भेलूपुर निवासी देवांग शाह और शैली शाह पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिले थे। जिसके बाद उनकी दोस्ती पांच साल तक चलती रहीं। इस बीच शैली के पिता का देहांत हो गया, तभी देवांग को शैली से प्यार का एहसास हुआ, और उन्होंने शैली को अपने परिवार से मिलवाया। देवांग का परिवार को तैयार हो गया, लेकिन शैली के परिवार को इस शादी को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा। दोनों ने छह महीने तक अपने परिवार को मनाया और आज दोनों ग्यारह साल से साथ है। देवांग बताते है हम दोनों की बीच काफी अच्छी तालमेल है।