फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका, पूर्वांचल में भड़क उठे सपा कार्यकर्ता, ऐसे जताया विरोध

Fri, 15 Feb 2019 10:24 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) को लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय(Allahabad university) जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद सपा के कार्यकर्ता भड़क गए। यह ज्वाला पूर्वांचल में भी भड़क गई है। जगह-जगह सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंक रहे है। प्रदर्शन देखें आगे की स्लाइड्स में...

विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) ने ट्वीट कर कहा कि 'एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।'
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) ने कहा कि सच ये है कि सरकार छात्रों से डर गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चुनाव को सरकार अपने खुद के चुनाव की तरह ले रही थी और सरकार के मंत्री व नेता इसमें शामिल थे। जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) विश्विद्यालय जाते होंगे तो छात्रों से किसी भी कीमत में चुनाव न हारने की बात कहते होंगे। इसके बाद भी जब चुनाव हार गए तो छात्रसंघ के अध्यक्ष के हॉस्टल में आग लगवा दी। यहां तक कि जब कार्यक्रम होने वाला था तब मंच के करीब बम फेंके गए। अखिलेश ने कहा कि अगर ये सब सरकार की मिलीभगत से हुआ। इसलिए आग लगाने व बम फेंकने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

4 of 7
सपाजन - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज बढौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क जाम कर विरेध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, चंदौली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के बाद सपाजनों ने प्रदर्शन किया। सपाजन मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर बैठ गए। सकलडीहा में सपाजनों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
उधर, जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर के सड़क जाम कर लिया। साथ ही कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। इस जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही जिससे मरीजों को परेशानी हुई। 
मिर्जापुर में अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के विरोध में सपाजनों ने भरूहना चौराहे पर जाम लगाया। 
विज्ञापन

6 of 7
सपाजन - फोटो : amar ujala
मऊ में सपाजनों ने बालनिकेतन चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) का पुतला फूंक कर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोकतंत्र और तानाशाही के विरोध में कलेक्ट्रट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रकास बिंदु को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपाजन - फोटो : amar ujala
भदोही में भी सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जाम लगाया। आजमगढ़ में भी यही स्थिति रही। यहां पर सपा और बसपा दोनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं, वाराणसी में मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट के अंदर डीएम पोर्टिको पर सपाजनों प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के खिलाफ लगाए नारे लगाए। साथ ही लंका रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने सडक जाम कर दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें