फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर है घूमना तो ये है अच्छी जगह, खाने के लिए भी है बहुत कुछ

Thu, 14 Feb 2019 10:11 AM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
valentine day
अपने प्यार का इजहार करने के लिए मौका और दस्तूर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मौका तो वेलेंटाइन डे का है ही, साथ ही उसे खास बनाने के लिए आप वाराणसी में कुछ ऐसे जगह जा सकते है जहां आपका वेलेंटाइन डे सार्थक हो सकता है। इन सब के साथ ही खाने पीने की बात आए तो भी आप जरा ना घबराएं। क्योंकि बनारस की गलियों से लेकर सड़कों तक ऐसे कई रेस्टोरेंट है जहां आम-ओ-खास अपने पसंदीदे व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 6
rose day
प्यार के मौसम के लिए होटल ने रेड ब्लैक, रेड वाइट, पिंक एंड वाइट, रेड एंड पिंक कलर के गुब्बारों से होटल की सजावट की जा रही। लंका और अस्सी मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट को विभिन्न रंगों के गुलाबों और गुब्बारों से सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं रविंद्रपुरी स्थित रेस्टोरेंट को लाल गुलाब और रेड और ब्लैक बैलून से सजावट के साथ टेबल डेकोरेशन में रेड रोज और हार्ट शेप केक होगा जो कपल्स को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का एहसास करवाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
valentine special
अस्सी स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर रोमियों जूलियट थीम पर डेकोरेशन की जाएगी। साथ ही वेलेंटाइन वीक के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं कई इवेंट कंपनी भी वेलेंटाइन फेस्ट का आयोजन कर रहीं है। जिसमें म्यूजिक, कपल्स डांस, गेम्स, और आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा। साथ ही वे अन्य कार्यक्रमों से आपका दिन यादगार बनाएंगे।

4 of 6
Valentine Day - फोटो : amar ujala
इस चकाचौंध से दूर भी अगर वेलेंटाइन डे मनाने की सोच रहे हैं तो गंगा के घाटों से अच्छी जगह नहीं हो सकती। जहां गंगा की निर्मल धारा के साथ अपने प्यार का इजहार गंगा पार जा के कर सकते है। युवाओं में गंगा पार जाने का खासा क्रेज देखा गया है। वहीं, उन्हीं सब के साथ आप नौका विहार भी कर सकते है। दशाश्वमेध से लेकर अस्सी घाट तक ऐसे कई रूफ टॉप रेस्टोरेंट है जो आपकी डेट को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

5 of 6
चौखंडी स्तूप - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में सारनाथ में धम्मेख स्तूप और चौखंडी स्तूप जैसी जगहों पर भी जा कर आप इस प्यारे दिन को मना सकते है। सारनाथ में काफी जगह भी है जहां बैठ कर आप अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकते है। इसके अलावा बीएचयू के पास संत रविदास पार्क भी अच्छी जगह साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Banarasi Malaiyo
अगर आपको फास्ट फूड पसंद है तो आप गोदौलिया चौराहे पर जा सकते है। वैसे भी चाट और गोलगप्पे हर कोई खाना चाहेगा तो गोदौलिया से अच्छी जगह कहीं और नहीं हो सकती है। लंच के लिए आप सिगरा की तरफ रुख कर सकते है, यहां पर आपको एक से एक रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। रात के खाने के लिए रूफ टाप रेस्टोरेंट बहुत रोमांटिक माहौल बनाएगा। इसके लिए आप अस्सी से लेकर दशाश्वमेध की ओर मुड़ सकते है। वहीं नीची बाग से आगे आने पर आप मलैयो का भी आन्नद ले सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें