फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : कहीं पकड़े गए नकलची तो कहीं हुई सामूहिक नकल, 40 हजार हिंदी में ही भागे

Wed, 13 Feb 2019 10:09 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन बड़ी परीक्षाओं के शुरू होते ही नकल और नकलचियों का दौर शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर मंडल में तीन मुन्ना भाई और 10 नकलची पकड़े गए है। लगभग 40685 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, तो वहीं बलिया में सामूहिक नकल हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में नगर स्थित जीवनराम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देते दो आरोपी पकड़े गए। जबकि अन्य केंद्रों पर छात्रा सहित पांच नकलची रस्टीकेट किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
cheating
जौनपुर में राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक छात्र पकड़ा गया, जो पूछताछ के दौरान भाग गया। अन्य केंद्रों पर तीन नकलची पकड़े गए। एक कक्ष निरीक्षक को कार्य मुक्त कर दिया गया।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंदौली में प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल अमड़ा और अमरदेव इंटर कॉलेज सरैया में एक-एक छात्र नकल करते पकड़े गए। एक कक्ष निरीक्षक को कार्य मुक्त कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
exam - फोटो : amar ujala
बलिया में महावीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर में सामूहिक नकल पकड़ी गई। मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक समेत चार के विरुद्ध हल्दी थाने में केस के लिए तहरीर दी है। पहली पाली के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे बांसडीह तहसील के चांदपुर स्थित श्री सहजानंद बाबा हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुछ लोग परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र हल करते मिले। हो हल्ला मचने पर नकल माफिया प्रश्नपत्र छोड़ कर भाग गए। शिक्षा विभाग मामले को दबाने में जुटा रहा। वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। बहुत से केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें