अपना दल-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार राधिका पटेल ने बाजी मारी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना दल-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार राधिका पटेल ने बाजी मारी। उन्होंने सपा के जयप्रकाश पांडेय को सात वोटों के अंतर से हराया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में राधिका को कुल 19 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी महज 12 वोट ही हासिल कर सके। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अपना दल-भाजपा समर्थकों में खुशी दौड़ पड़ी। प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।