फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः अभ्यर्थियों का हंगामा, बस का शीशा तोड़ा, चालक-परिचालक बसों को छोड़कर भागे

Tue, 19 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा से लौट रहे परीक्षार्थियों ने बसों की अव्यवस्था से नाराज होकर सोमवार देर शाम रोडवेज पर जमकर हंगामा किया। वाराणसी जा रही चंदौली डिपो की बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक-परिचालक बसों को छोड़कर भाग गए। परीक्षार्थी और उत्पात मचाते इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाल लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
विज्ञापन

2 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर के आठ जिलों में 148 केंद्रों पर रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बड़ी तादाद में आए परीक्षार्थियों के चलते नगरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। आजमगढ़ में परीक्षा से लौट रहे परीक्षार्थियों ने  खूब हंगामा किया। परीक्षार्थियों के आक्रमक तेवर देख कर चालक-परिचालक बसों को छोड़कर भाग गए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बसों के न चलने पर परीक्षार्थी जाम लगाने की फिराक में थे, लेकिन सीओ और एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परीक्षार्थियों को समझा कर शांत कराया। पुलिस भर्ती परीक्षा से निकले परीक्षार्थियों को लेकर रोडवेज पर पूरे दिन अफरातफरी का आलम रहा। 
 

4 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

अव्यवस्था के कारण परीक्षार्थी भटकते नजर आए, लेकिन शाम तक मामला शांतिपूर्ण रहा। शाम होते ही रोडवेज पर बसों की संख्या कम होने और अन्य वाहनों की सुविधा समाप्त होने पर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा करते हुए परीक्षार्थियों ने  वाराणसी जा रही चंदौली डिपो की बस के शीशे तोड़ दिए। इस पर चालक और परिचालक बस छोड़ भाग निकले। 
 
विज्ञापन

5 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में परीक्षार्थी बसों में ऊपर नीचे भरे थे। न चलने पर उन्होंने रोडवेज तिराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस बीच सूचना पाकर सीओ सिटी सचिदानंद और एसडीएम प्रकाश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से परीक्षार्थियों के किनारे कराया। अभी उन्हें समझाने और मनाने की कोशिश की जा रही थी। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी रोडवेज पर जमे थे। डिपो पर मात्र चार बसें ही शेष बची थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात पुलिस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को लेकर आ रही बस पलट गई। इसमें इलाहाबाद के मऊ आइमा निवासी अकील खान (24) और कौशांबी के बभनौली के स्वप्निल सिंह (25) की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें