पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर के आठ जिलों में 148 केंद्रों पर रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बड़ी तादाद में आए परीक्षार्थियों के चलते नगरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। वहीं दो सड़क हादसों में तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जिन शहरों में परीक्षा थी वहां रेलवे व रोडवेज बस स्टेशनों पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को साधन की कमी के चलते भटकना पड़ा। अभ्यर्थियों को साधन की कमी के चलते भटकना पड़ा। स्टेशनों पर आरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती के लिए वाराणसी में कुल 63, बलिया में 14, गाजीपुर में 17, मिर्जापुर में 11, आजमगढ़ में 22, जौनपुर में 10, और मऊ जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। बड़ी संख्या में बाहरी परीक्षार्थियों के आने से नगरों की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। ट्रेनों और बसों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की होती रही।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की देर रात इलाहाबाद से अभ्यर्थियों को लेकर आ रही बस वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीहड़ा गांव के सामने नेशनल हाईवे पर पलट गई। इसमें इलाहाबाद के मऊ आइमा निवासी अकील खान (24) और कौशांबी के बभनौली के स्वप्निल सिंह (25) की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घायलों का प्राथमिक उपचार आसपास के निजी चिकित्सालयों में कराया।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया। कई घायल इलाज कराने के बाद परीक्षा में भाग लेने के लिए चले गए। वहीं मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र केटीनहरी गांव केपास परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे देवरिया जनपद के नूनखार थाना अंतर्गत मकुनही गांव निवासी देवेंद्र यादव (20) की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी जयदीप (21) घायल हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर के आठ जिलों में 148 केंद्रों पर रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बड़ी तादाद में आए परीक्षार्थियों के चलते नगरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही।
विज्ञापन
7 of 8