फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आजमगढ़ और जौनपुर में एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल, दो बदमाश पकड़े

Thu, 20 Sep 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त एक्शन जारी है।  बुधवार को प्रदेश के दो जिलो में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गए, जबकि 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों पर कई जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आजमगढ़ और जौनपुर जिले में बुधवार सुबह मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गए, जबकि 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों पर आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गायत्री मोड़ पर मुठभेड़ में बदमाशों की गोली दाहिने कंधे में लगने से दरोगा अनिरुद्ध सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश कलीम घायल हो गया। पुलिस ने कलीम और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का वाराणसी और दरोगा का जनपद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

घायल बदमाश कलीम फूलपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव और राहुल यादव ईशापुर गांव का रहने वाला है।   जौनपुर में बसरही बेर्रा मार्ग पर चौतीजपुर गांव की नहर पुलिया के पास बुधवार सुबह सवा सात बजे पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में सिपाही रहमत अली घायल हो गया, जबकि दोनों बदमाश फरार हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP POLICE - फोटो : SELF
चंदौली निवासी घायल सिपाही को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि एक बदमाश को कमर में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें