फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खाकी विद राखी’ के तहत वाराणसी पुलिस ने मनाया सुरक्षा बंधन, दिया रक्षा करने का संकल्प

Mon, 27 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
 डीजीपी के निर्देश पर इस बार वाराणसी जिले के पुलिसकर्मियों ने भी धूमधाम से रक्षाबंधन बनाया। रक्षासूत्र बांधने वाली बहनों को पुलिसकर्मियों ने सदैव उनकी रक्षा करने का वादा किया और निर्भीक होकर रहने को कहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रक्षासूत्र बांधने वाली बहनों को मिठाई, चाकलेट के साथ ही अन्य उपहार दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी रेंज विजय सिंह मीना को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनोें ने रक्षासूत्र बांधा। इसके साथ ही स्मृति चिह्न दिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी को सारनाथ स्थित जीवन ज्योति स्कूल फॉर द ब्लाइंड की दृष्टिबाधित बच्चियों ने रक्षासूत्र बांधा।

 
विज्ञापन

3 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने अपने दोनों हमराही सिपाहियों को रक्षासूत्र बांध कर मिठाई खिलाई। इसी तरह जिले भर के सभी 25 थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पुलिसकर्मियों ने रक्षासूत्र बंधवाया। 

 

4 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
उधर, जिला जेल और सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें सुबह आठ बजे ही पहुंच गई थी। दोनों जेल में रक्षाबंधन के मद्देनजर मुलाकात का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।

 
विज्ञापन

5 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
39 जीटीसी, 95 सीआरपीएफ और भुल्लनपुर व रामनगर स्थित पीएसी की बटालियन में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। 39 जीटीसी में भारत विकास परिषद आस्था की संगीता यादव और 15 महिलाओं ने कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला और अन्य जवानों को रक्षासूत्र बांधा।
 
विज्ञापन

6 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला

 पहड़िया स्थित 95 सीआरपीएफ में बहु बेटी कुटुंब संस्था से जुड़ी बहनों ने कमांडेंट नरेंद्र प्रताप सिंह और अन्य जवानों को राखी ंबांधी। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक विनोद कुमार मिश्र और अन्य जवानों को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखी बांधी।

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख चौराहों पर मिठाई लेकर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान बगैर हेलमेट के स्कूटी लेकर जा रही युवतियों और महिलाओं को रोककर उनसे राखी बंधवाई गई। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बहनों से राखी बंधवा कर उनसे वादा कराया गया कि वे बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर घर से नहीं निकलेंगी।  
 
विज्ञापन

8 of 8
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
चेतगंज थाने पर इंस्पेक्टर अजीत मिश्रा ने राखी बंधवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें