फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में गंगा की लहरों पर ‘लवरात्रि’के कलाकारों ने ऐसे की मस्ती, तस्वीरों में देखें

Mon, 27 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala

 सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। रविवार को ‘लवरात्रि’ के प्रमोशन के लिये आयुष शर्मा व वरीना हुसैन रविवार को काशी पहुंचे। उन्होंने मां गंगा से फिल्म की सफलता के लिये आशीर्वाद लिया। विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखी, बनारसी पान का भी स्वाद लिया। दोनों कलाकार यहां के एक कॉलेज में फिल्म का नया गाना भी लांच करेंगे। आगे की स्लाइढ्स में देखें तस्वीरें..
 
विज्ञापन

2 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala

आयुष शर्मा ने बताया कि वह पहली बार बनारस आए हैं। उन्होंने बताया कि बनारस बेहद खूबसूरत और हरा भरा है। इस शहर ने दिल में जगह बना ली है। अभिनेत्री वरीना हुसैन ने बताया कि छह महीने पहले ही वह काशी आई थीं और एक बार फिर यहां आने का सौभाग्य मिला। गंगा आरती और घाटों को अद्भुत बताया।
 
विज्ञापन

3 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala

 दोनों ही कलाकार राजघाट से बजड़े पर सवार हुए। गंगा आरती देखी और काशी के प्राचीन घाटों के साथ फोटो शूट भी कराया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी और मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नदेसर स्थित कृष्णा पान भंडार से पान का भी लुत्फ उठाया। 

 

4 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala
सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनने वाली लवरात्रि पांच अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध गुजराती लेखक नीरेन भट्ट ने लिखी है। ट्रेलर के साथ ही इस फिल्म के गाने चौगाड़ा और अंख लड़ जावे... भी रिलीज हो चुके हैं। दोनों को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। लीड स्टार्स के अलावा इस फिल्म में राम कपूर और रोनित राय भी नजर आएंगे।  
विज्ञापन

5 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala
 दोनों ही कलाकार राजघाट से बजड़े पर सवार हुए। गंगा आरती देखी और काशी के प्राचीन घाटों के साथ फोटो शूट भी कराया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी और मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
loveratri - फोटो : amar ujala
 दोनों ही कलाकार राजघाट से बजड़े पर सवार हुए। गंगा आरती देखी और काशी के प्राचीन घाटों के साथ फोटो शूट भी कराया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी और मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें