फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'पीछे जाकर बैठो...', धुंध में 110 की रफ्तार से चला रहा था बस, यात्री ने टोका तो चालक ने डांटकर अंदर भेजा

Fri, 20 Nov 2026 02:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के फखरुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। स्लीपर बस में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 9
आजमगढ़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे हुए हादसे से चंद मिनट पहले बस में सवार एक यात्री ने चालक को तेज रफ्तार और धंध को लेकर आगाह किया था।

यात्री ने बस की करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए चालक से कहा था कि जब धुंध के कारण रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है तो इतनी तेज रफ्तार से बस क्यों चला रहे हो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
यात्री की बात मानने के बजाय चालक ने नाराजगी जताई और उसे पीछे की सीट पर जाकर बैठने के लिए कह दिया। इसके बाद यात्री पीछे की ओर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी थी।
विज्ञापन

3 of 9
हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस की रफ्तार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यूपीडा ने पहले निर्धारित 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा को घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है, इसके बावजूद वाहनों की गति की निगरानी नहीं हो रही है।

 

4 of 9
हादसे के बाद वाहनों को हाइवे से हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे के बाद यूपीडा के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाते रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने न तो मृतकों के नाम बताए और न ही घायलों के बारे में कोई जानकारी दी।
विज्ञापन

5 of 9
घटना के बाद मां के पास बिलखता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

'मेरे पास मत आना, नहीं तो इंजेक्शन लगाओगे' 

हादसे ने मासूम बच्चों के मन में भी खौफ भर दिया। सुरक्षित बची गाजीपुर जनपद के बलेसर थाना क्षेत्र के जमीर गांव निवासी नाविका ने अस्पताल के चिकित्सक से कहा, 'मेरे पास मत आना, नहीं तो इंजेक्शन लगाओगे। मासूम के मुंह से निकले इन शब्दों ने हादसे के बाद बच्चों के मन में बैठे डर और दहशत को बयां कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
नाविका अपने पिता विकास और अपनी मां नंदिनी के साथ बस में सफर कर रही थी। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की आपाधापी के बीच वह भी सहम गई। दुर्घटना में उसके माता-पिता और भाई भी घायल हुए, जबकि नाविका बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

7 of 9
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धुंध में भिड़े 7 वाहन, तीन लोगों की मौत, 14 घायल

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना इलाके के फखरुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में स्लीपर बस में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

 

8 of 9
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों की पहचान दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग स्थित रहमान अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद फैसल खान (30), इटावा जनपद के मानिकपुर निवासी श्याम कुमार (37) और अंबेडकरनगर जनपद के हैदरपुर निवासी सतबीर राठौर (32) के रूप में हुई। 

 
विज्ञापन

9 of 9
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
घायलों में गाजीपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, मैनपुरी के लोग हैं। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 7:30 बजे दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। दुर्घटना वाली जगह से करीब 40 मीटर पहले दोनों ट्रकों से बचने के लिए ट्रेलर चालक ने रफ्तार कम कर दी। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ट्रेलर में जा घुसी। तभी दूसरी स्लीपर बस भी दुर्घटनाग्रस्त बस से टकराने वाली थी, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस मोड़ दी। बस बैरिकेडिंग से टकरा गई। इससे निजी बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें