यूपी चुनाव विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों की घोषणा होने में भले ही अभी कुछ घंटों की देरी हो मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कारण ये तमाम अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। जिले की आठों सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है।
12 राउंड से ज्यादा की मतगणना हो चुकी है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरू कर दिया है। हालांकि अंतिम परिणाम अभी बाकी है। जश्न में डूबे कार्यकर्ता जय श्री राम, हर हर महादेव के नारों के साथ साथ 'बाबा नहीं बुलडोजर बाबा हैं' के नारे लगाते हुए आपस में गले मिलकर, रंग गुलाल उड़ा कर खुशियां मनाते सड़कों पर नजर आने लगे हैं।
पार्टी कार्यालय पर सीएम योगी और पीएम मोदी के समर्थन में नारों का दौर शुरू हो गया है। सबसे हॉट सीट शहर दक्षिणी पर शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा के प्रत्याशी और मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किशन दीक्षित से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शह-मात के इस सियासी खेल में किसकी किस्मत के सितारे बुलंद होंगे, यह तो शाम तक ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन उससे पहले वाराणसी में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जगह- जगह लोग डीजे और ढोल-नगाड़े संग सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
ताजा अपडेट के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर आगे और सुभासपा के अरविंद राजभर पीछे हैं। पिंडरा से भाजपा के अवधेश कुमार सिंह आगे और कांग्रेस के अजय राय पीछे हैं। अजगरा से भाजपा के त्रिभुवन राम, कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी से भाजपा के नील रतन सिंह पटेल, रोहनिया से अपना दल एस के डॉ. सुनील पटेल और दक्षिणी से भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी आगे चल रहे हैं।
4 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की वाराणसी में कठिन परीक्षा थी। उस परीक्षा में भाजपा गठबंधन पास होती दिख रही है। एक बार फिर वाराणसी की आठों सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। यहां से तीनों मंत्री, अन्य विधायक अपने प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन से बढ़त बनाए हुए हैं। शहर दक्षिणी से पीछे चल रहे योगी सरकार में मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी सातवें राउंड में बढ़त बना लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की आठों विधानसभा में सबसे पहले शहर दक्षिणी का परिणाम घोषित होने की संभावना जताई गई है। शहर दक्षिणी विधानसभा में सबसे कम 345 बूथ हैं। वहीं, सबसे आखिरी में कैंट और रोहनिया विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
6 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में भाजपा की ओर से प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री ने मोर्चा संभाला था। उन्होंने वाराणसी समेत मिर्जापुर, सोनभ्रद, चंदौली, बलिया, जौनपुर, भदोही समेत अन्य जिलों में जनसभा, रोड शो व संवाद कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
7 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ में जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता।
8 of 10
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दुर्गाकुंड में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
9 of 10
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पहाड़िया मंडी के बाहर ढोल नगाड़ों पर नाचते भाजपाई ।
UP Election Result: वाराणसी में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में निकल गई जेसीबी। भाजपा की संभावित जीत की खबर से उत्साहित कार्यकर्ता जेसीबी के साथ निकले। डीजे, ढोल और नगाड़े पर भाजपा कार्यकर्ता झूमते नजर आ रहे हैं।