फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंभीर आरोपों की वजह से सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ अब ये होगा

Fri, 04 May 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
UP POLICE - फोटो : SELF
गंभीर आरोपों की वजह से निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यूपी डीजीपी का नया आदेश आया है। डीजीपी का यह आदेश महकमे में सार्वजनिक होते ही निलंबित पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी के आदेश के मुताबिक, गंभीर आरोपों की वजह से निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों को अब उनके तैनाती स्थल से गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस आदेश पर वाराणसी जोन कार्यालय और इसके तीन रेंज कार्यालयों के तहत आने वाले दस जिलों के निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची और निलंबन की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
suspend

सूची का रिव्यू कर एडीजी जोन और आईजी रेंज निलंबित पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण पर निर्णय लेंगे। पुलिस महकमे में अब तक निलंबित होने के बाद सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर सिफारिशों के सहारे अपनी बहाली कराकर दोबारा जिले में ही पसंदीदा जगह तैनात हो जाते थे। 

4 of 5
तबादले - फोटो : amar ujala
मगर, डीजीपी के नए आदेश के बाद अब निलंबन के बाद जिले में ही तैनात रहना संभव नहीं हो पाएगा। निलंबित होने के बाद मौजूदा तैनाती की जगह से गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जोन कार्यालय और रेंज कार्यालयों में सूची तैयार होते ही चिह्नित पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गश्ती जारी की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवागत आईजी रेंज दीपक रतन - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज दीपक रतन ने कहा कि  भ्रष्टाचार, आमजन से मारपीट, गालीगलौज और दुर्व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोपों में जो भी पुलिसकर्मी अब निलंबित होंगे उनका तबादला गैर जनपद किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आते ही उनका अवलोकन कर तत्काल निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें