भगवा टोपी और गमछा डाले पीएम मोदी
- फोटो : ट्विटर
एक पुरवा चाय पीने के बाद प्रबुद्ध जनों से बातचीत के दौरान आवाज लगाकर एक और पुरवा चाय पी। यही नहीं, दुकान से निकलते हुए दुकानदार मनोज से कहा कि बहुत अच्छी चाय बनी है एक और पुरवा चाय मांगकर प्रधानमंत्री ने पी। वहीं मनोज को खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। मनोज के भाई अशोक ने केतली से पुरवा में चाय उड़ेली। इस दौरान यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भी चाय पीते हुए लोगों से कुशलक्षेम जाना।
पीएम मोदी आज पूरे बनारसी अंदाज में दिखे। खादी की सदरी पहने मोदी ने भगवा टोपी भी पहन रखी थी। बनारसी गमछा, खादी की सदरी के साथ मोदी की टोपी की चर्चा इस रोड शो में सबसे ज्यादा रही। मोदी ने पहली बार इस तरह की टोपी पहनी। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
अस्सी क्षेत्र में पप्पू की चाय काफी प्रसिद्ध है, यहां कई राजनेता चुस्की ले चुके हैं। इस समय तीसरी पीढ़ी चाय की दुकान चला रही है। पप्पू के बेटे मनोज, अशोक ने बताया कि दादा और पिता के समय कई नेताओं ने चाय की चुस्की ली, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पहली बार दुकान पर चाय पीने पहुंचे।