फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : मऊ में सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट, केंद्र से बाहर भी लिखी जा रही थीं कॉपियां

Mon, 25 Feb 2019 07:42 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पूर्वांचल क्षेत्र में नकल और अनियमितताओं का बोलबाला रहा। मऊ जिले में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर इस तरह से नकल माफियाओं को दबोचा है कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
मऊ के तेंदुली गांव स्थित रामधनी इंटर कॉलेज से शनिवार को  हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पलिगढ़ गांव पहुंचकर छापेमारी कर कॉपी लिखने वालों को पकड़ लिया। इस दौरान मौके से लिखी हुई नौ तथा बिना लिखी हुई पांच कापियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

3 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
इसके पहले मुन्ना भाई के पकड़े जाने और एक परीक्षा केंद्र के डिबार होने के बाद अब लिखी हुई कापियां और पेपर आउट होने से स्पष्ट हो गया है कि मऊ जिले में भी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 25-25 हजार रुपये में इन कापियों को लिखा जा रहा था। 

4 of 8
भैरोनाथ गुप्ता - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कापियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कापियां जिस घर में लिखी जा रही थी, उसके मालिक भैरोनाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वहां मौजूद तीन लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया। तीनों लड़कियां परीक्षार्थी बताई गई। 
विज्ञापन

5 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईओएस केसी भारती सहित अन्य अधिकारियों ने बरामद कॉपियों का पेपर से मिलान कराया। इस दौरान पेपर और कॉपियों का मिलान सही होने पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधक के विरूद्ध सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही केंद्र को डिबार भी कर दिया है। इसके अलावा केंद्र व्यस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अतिरिक्त केंद्र व्यस्थापक के विरूद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति कर डीएम को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
उधर, आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नदौरा पर चेकिंग के लिए तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार की टीम शनिवार सुबह पहुंची। सेंटर के बाहर एक मकान में 28 'ए' कापी और 12 'बी' कापियां पकड़ी गई हैं। इनके साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। जीयनपुर पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। मौके से ज्यादातर कॉपियों पर सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए मिले हैं। कॉपियों पर छात्रों का रोलनंबर और पेपर क्रमांक भी दर्ज था। लेकिन मौके से कोई भी प्रश्नपत्र नहीं मिला। दो लोग फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि सेंटर प्रभारी का कहना है कि यह कापियां हमारे यहां की नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
azamgarh - फोटो : amar ujala
वहीं, सचल दल ने निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ के ही सगड़ी तहसील क्षेत्र के दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में अध्यापक अनिल यादव के पास अजय पटेल की लिखी कॉपी पकड़ी गई। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को अनिल यादव पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया हैं। साथ ही डीआईओएस ने केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन

8 of 8
question paper - फोटो : amar ujala
वहीं, शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर व हल फोटो कॉपी वायरल होने लगी थी। नकल के फिराक में लगे परीक्षार्थियों में कानाफूसी शुरू हो गई। नकल माफियाओं पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। उधर, इस संबंध में डीआईओएस भास्कर मिश्र ने इसकी जानकारी तक होने से मना कर दिया गया। वहीं, जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें