फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : नकल पर नहीं लग पा रही नकेल, 12वीं के भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ वायरल

Sat, 23 Feb 2019 10:32 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 4
whatsapp
लगातार सामूहिक नकल को लेकर बदनाम हो रहा बलिया का शिक्षा विभाग शुक्रवार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा दिखाई दिया। बलिया जिले में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय का पेपर आउट होने की बात सामने आई है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 4
question paper - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर व हल फोटो कॉपी वायरल होने लगी। नकल के फिराक में लगे परीक्षार्थियों में कानाफूसी शुरू हो गई। नकल माफियाओं पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
high school exam
उधर, इस संबंध में डीआईओएस भास्कर मिश्र ने इसकी जानकारी तक होने से मना कर दिया गया। वहीं, जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। शाम के वक्त एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव ने भी इस संबंध में कोई जानकारी होने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
इस संबंध में जनपद के नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि यदि पेपर आदि लीक होने या आउट होने की सूचना हो तो सीधे उनके वाट्सएप नंबर पर जानकारी दें ताकि वह इससे शासन तक को अवगत करा सकें। उनका वाट्सएप नंबर 8004922505 है। यदि मामला सही हुआ तो वे सीधे शासन को इससे अवगत कराएंगे और उचित कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें