शहीदों के परिवार के आंसू पोछने के लिए वाराणसी का क्राइम ब्रांच आगे आया है। सोमवार को क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसएसपी से मांग की गई है कि क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों की तनख्वाह से सात दिन का वेतन काट कर सीआरपीएफ के खाते में जमा कर दिए जाए। इस संबंध में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के लिए हम सबसे जो कुछ भी बन पड़ेगा उसके लिए हम सदैव तत्पर मिलेंगे। एसआई प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल सुमंत सिंह, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्या व रमेश तिवारी और कांस्टेबल कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू व सुनील राय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।