फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: विदेशी जोड़े ने गंगा की लहरों के बीच रचाई शादी, नाव पर सजी मंडप में लिए सात फेरे; देखें- तस्वीरें

Wed, 25 Feb 2026 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने गंगा की लहरों के बीच शादी की। उन्होंने सनातनी परंपरानुसार नाव पर सजी मंडप में सात फेरे लिए।  
विज्ञापन
1 of 5
मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
काशी में सनातनी परंपरानुसार मंगलवार को एक विदेशी जोड़े ने शादी रचाई। अस्सी घाट पर गंगा की बीच धारा में वैदिक विधि-विधान से विवाह हुआ। गंगा की धारा में नाव पर सजी मंडप में जोड़े ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं विवाह की रस्में निभाई गईं। देखें- तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
मेक्सिको सिटी निवासी रुईज कब्रोल और गोंजालो मिगुल लंबे समय से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत काशी में करने का निर्णय लिया। आचार्य दीपक पांडेय ने शादी करवाई। 
 
4 of 5
मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। दूल्हा धोती-कुर्ता और दुल्हन लाल बनारसी साड़ी धारण की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने काशी में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
इस अनोखी शादी को देखने के लिए घाट पर भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ रही। सभी अपने कैमरे और मोबाइल में इस पल को कैद करने में लगे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें