फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू स्पंदन 2026: तस्वीरों में देखें- बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन

Tue, 24 Feb 2026 04:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के तीसरे दिन बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन किया गया। मेकअप-वेशभूषा देखकर लगा कि मंच पर नृत्य करती काली-दुर्गा की ड्रॉइंग हो। 
 
विज्ञापन
1 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के तीसरे दिन 15 मुख्य प्रतियोगिताएं अलग-अलग सभागारों में हुईं। इसमें एक्सप्रेशन, माइम, लघु नाटक, मिमिक्री, शास्त्रीय एकल गायन के साथ ही कार्टूनिंग, स्केचिंग और रंगाली प्रतियोगिताएं शामिल थीं। चेहरे पर मेकअप, पेंटिंग कर जनजातीय वेशभूषा में आईं छात्राओं और उनके बैकग्राउंड को एक साथ देख लगा कि मंच पर दुर्गा और काली के रूप में कोई डांस करती हुई ड्रॉइंग हो। उन्होंने दुर्गावतार में दर्शकों को दर्शन भी दिया। ये प्रस्त़ुति साउथ कैंपस की छात्राओं ने दी। उन्होंने केरल का थेय्यम नृत्य प्रस्तुति किया।
विज्ञापन

2 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कला संकाय ने ओडिशा का संबलपुरी नृत्य, वाणिज्य संकाय ने झारखंड के जनजातीय नृत्य तो आर्य महिला पीजी कॉलेज ने पूर्वांचल की होली नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

3 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
वसंत कन्या महाविद्यालय ने गिद्दा, दृश्य कला संकाय ने बिहार का मुखौटा नृत्य, एमएमवी ने गरबा, एसवीडीवी ने बंगाल का संथाली, शिक्षा संकाय ने कश्मीर का धुमहाल नृत्य, विधि संकाय ने बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन किया।

4 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की लत और चिकित्सकों पर अंधविश्वास का मंचन
एक्सप्रेशन प्रतियोगिता में अधूरी जानकारी खतरनाक होती है, नीम हकीम खतरा-ए-जान, वसुधैव कुटुंबकम, मोबाइल की लत, जब जागो तभी सवेरा और जल ही जीवन है का भाव दिखा। अकबर को शासन के स्थान पर रील बनाते हुए दिखाया गया जो कि मोबाइल की लत पर तीखा व्यंग्य था।
विज्ञापन

5 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
अन्य प्रस्तुतियों में स्वयंभू चिकित्सकों पर अंधविश्वास, पर्यावरण संरक्षण, मोहिनी और अर्धनारीश्वर जैसे पात्रों को खूब जीया। 13 टीमों ने पांच-पांच मिनट की मूक प्रस्तुतियां दीं। रानी दुर्गावती के जीवन प्रसंग, सेव नेचर और विष्णु के दशावतार जैसे पौराणिक चित्रण शामिल थे।
विज्ञापन

6 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार और अंधा वोट से नैतिक जिम्मेदारी की बात
स्वतंत्रता भवन में लघु नाटक प्रतियोगिता के दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय ने भ्रष्टाचार, वाणिज्य संकाय ने अंधा वोट, दृश्य कला ने रूप कंवर शीर्षक से सती प्रथा का मंचन किया। अंतिम प्रस्तुति सदाचार का तावीज (एएमपीजी) ने समकालीन समाज में नैतिक मूल्यों और आचरण को जरूरी बताया।
विज्ञापन

7 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
शताब्दी सभागार में मिमिक्री प्रतियोगिता हुई। बोमन ईरानी के प्रसिद्ध चरित्र विरू सहस्त्रबुद्धे (वायरस) की मिमिक्री को सुन दर्शक ठहाकों से गूंज उठे।

8 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
यमन, मिश्र खमाज, मधुवंती और भैरव राग
शास्त्रीय संगीत और लोक-जनजातीय गानों ने बीएचयू की विविधता भरी संस्कृति को दिखाई। पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में आयोजित शास्त्रीय एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत सुनाया। राग यमन, मिश्र खमाज, मधुवंती और भैरव सहित विविध रागों की प्रस्तुति दी।

9 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दृश्य कला संकाय में कार्टूनिंग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने बनारस की होली, बनारस का ट्रैफिक, रेल/जनरल का डिब्बा जैसे विषयों पर हास्य, व्यंग्य कार्टून बनाकर लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन

10 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन - फोटो : अमर उजाला
स्केचिंग प्रतियोगिता घाटों पर दैनिक जीवन के इर्दगिर्द रही। स्वतंत्रता भवन में रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर रंजन कुमार सिंह ने किया। 18 प्रतिभागियों ने द देवी विदिन और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें