वाह क्या अनोखी शादी थी, जब तीन फुट के दुल्हे ने चार फुट की दुल्हन को वरमाला पहनाई। नजारा देखने लायक था। देखिए, कैसे बनी ये अनोखी जोड़ी...
विज्ञापन
2 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला निवासी अजय कुमार की कुल ऊंचाई मात्र तीन फुट 11 इंच है। जीवन के 35 वें बसंत में प्रवेश कर चुके अजय कुमार का जीवन बेहद दर्द भरा रहा है। बचपन से ही उन्हें बौना कहकर चिढ़ाते थे वहीं जब बड़े हुए तो शादी का संकट सामने आ गया।
विज्ञापन
3 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
कद छोटे होने के कारण विवाह योग्य लड़की न मिलना अजय के लिए किसी दास्तान ए दर्द से कम नहीं था। हालांकि अजय ने पहले ही कह दिया था कि वह बिना दहेज के शादी करेंगे। इसके बावजूद उनका छोटा कद हमसफर की तलाश में हर वक्त बाधा खड़ी कर रहा था।
4 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान मऊ के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक पवन कुमार मद्धेशिया के अस्पताल में अजय कुमार अपने परिवार का इलाज कराने आए थे। यहीं पर इलाज के दौरान अजय कुमार की मुलाकात गाज़ीपुर के जमानिया की अनीता गुप्ता से हुई। 26 साल की अनीता गुप्ता की ऊंचाई मात्र चार फुट दो इंच है।
विज्ञापन
5 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में ही दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ शनिवार रात वैवाहिक बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इसमें शादी में सबसे खास बात यह रही कि शादी का पूरा खर्च दूल्हे ने उठाया। उन्होंने दहेज रहित शादी कर समाज को आइना भी दिखाया।
शादी में करीब एक हजार लोग शामिल हुए । परिवार सहित दूरदराज आए लोगों ने इस शादी में शामिल होकर दूल्हा और दूल्हन को आर्शीवाद दिया। इसमें मद्धेशिया परिवार का पुरा सहयोग रहा। शादी में शामिल लोगों ने जमकर डांस किया और खुशियां मनाईं।