फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलों में रहेंगे उमाशंकर सिंह: श्रद्धांजलि को उमड़ा जनसैलाब, सांसद रवि किशन, एक्टर पवन ने किया नमन; तस्वीरें

Wed, 19 Aug 2026 10:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए खनवर में बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। सांसद रवि किशन और अभिनेता पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि उमाशंकर सिंह अपने सामाजिक कार्यों और व्यवहार के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 10
उमाशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद
रसड़ा के पूर्व बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को खनवर स्थित आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। खास से लेकर आम जनता तक, सभी ने पंक्तिबद्ध होकर अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल पूरी तरह गमगीन था और हर शख्स की आंखें नम थीं। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। आम जनता से लेकर हर दल के जनप्रतिनिधि पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

सुबह होते ही खनवर के रास्तों पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी। गांव-गांव से लोग बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में महिलाएं सबसे आगे रहीं। पूरी व्यवस्था का संचालन विधायक के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह और अनुज रमेश सिंह स्वयं कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 10
सांसद रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद
3 किमी पहले लगा बैरियर
इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खनवर से करीब 3 किलोमीटर पहले नगरा-रसड़ा मार्ग पर बैरियर लगाया गया था। वहां से लोगों को पैदल और बसों के माध्यम से आवास तक लाया जा रहा था। गेस्ट हाउस के मुख्य गेट पर ग्राम प्रधान अजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत के लिए लोगों की कतार लगी थी। हर आने वाले को पानी और बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

3 of 10
एक्टर पवन सिंह की भी रही उपस्थिति। - फोटो : संवाद
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी खनवर पहुंचे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संजय उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, बसपा नेता दिनेश चंद्रा ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

4 of 10
हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
अयोध्या से पहुंचा रामरथ, सेवा रही निशुल्क
रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में दूर-दूर से पहुंच रहे लोगों की सुविधा के लिए अयोध्या से आधा दर्जन रामरथ खनवर पहुंचे। इन रामरथों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क कार्यक्रम स्थल तक लाया और ले जाया गया। बुधवार को खनवर में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में परेशानी न हो, इसके लिए अयोध्या से विशेष रूप से सजाए गए रामरथ मंगवाए गए थे।पूरी सेवा निःशुल्क रखी गई थी। रामरथों पर श्रीराम के चित्र और धार्मिक ध्वज लगे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान ये रामरथ दिनभर खनवर से बैरियर तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

5 of 10
नमन करने को उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : संवाद
उमाशंकर सिंह को लेखपाल संघ ने दी श्रद्धांजलि
रसड़ा क्षेत्र के कमतैला स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार की रात लेखपाल संघ की ओर से दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, कामेश्वर सिंह डब्लू, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की शव यात्रा में शामिल हुए थे लोग। - फोटो : अमर उजाला
लाखों की भीड़, जीरो गड़बड़ी , उमाशंकर सिंह के बेहतर मैनेजमेंट की होती रही चर्चा
स्व. विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब उनके बेहतर मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण क्षमता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। चाहे बड़ा शादी समारोह हो या राजनीतिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, उमाशंकर सिंह जहां होते थे वहां अनुशासन खुद-ब-खुद बन जाता था।
विज्ञापन

7 of 10
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला
501 बेटियों की शादी से लेकर खनवर के कार्यक्रम तक
रसड़ा में आयोजित 501 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह हो या फिर खनवर में उनकी बेटी यामिनी की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कार्यक्रम , हर जगह उमड़ी लाखों की भीड़ को उन्होंने अपने मैनेजमेंट से शांतिपूर्वक संपन्न कराया। खनवर में ऐसे कई कार्यक्रम हुए जहां लाखों की भीड़ उमड़ी थी। इन कार्यक्रमों में लोक गायक व भोजपुरी सिने अभिनेता खेसारीलाल यादव, पवन सिंह और रविकिशन ने मंच पर धमाल मचाया था। बावजूद इसके एक बार भी भगदड़ या गड़बड़ी की खबर नहीं आई।

माइक हाथ में, भीड़ के बीच में
इन कार्यक्रमों की खासियत थी विधायक का अंदाज। उनके साथ हमेशा माइक रहता था। वे मंच पर नहीं, बल्कि भीड़ के बीच में घूम-घूम कर लोगों से अनुरोध करते और जरूरत पड़ने पर आदेश भी देते थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसी वजह से लाखों की भीड़ होने के बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित रहते थे।

8 of 10
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की शव यात्रा में हजारों लोग आए। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा में भी दिखी कमी
बुधवार को खनवर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी लाखों लोग पहुंचे थे। भीड़ अनुशासित रही, व्यवस्था बनी रही लेकिन इस बार भीड़ को नियंत्रित करने वाला माइक और वह चेहरा नहीं था। लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई कह रहा था विधायक होते तो भीड़ और भी बेहतर तरीके से मैनेज हो जाती। उनकी कमी हर जगह खल रही है। उमाशंकर सिंह ने साबित किया था कि जननेता सिर्फ भाषण नहीं देता, भीड़ को परिवार की तरह संभालना भी जानता है।

खनवर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद रवि किशन समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
रसड़ा के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह के निधन के बाद खनवर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी खनवर पहुंचे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संजय उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह का जाना रसड़ा क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। 

9 of 10
उमाशंकर सिंह के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचा शव, रो पड़े समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
वे जमीन से जुड़े नेता थे और हमेशा गरीबों, किसानों की आवाज बनकर खड़े रहते थे। उनका व्यवहार और जनता से लगाव हम सभी के लिए प्रेरणा था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिवार के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। सांसद रवि किशन ने कहा कि उमाशंकर सिंह से उनके व्यक्तिगत संबंध थे और उनके जाने से सामाजिक और राजनीतिक जगत को गहरा आघात लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उमाशंकर सिंह एक संघर्षशील नेता थे जिन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया। 

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, बसपा नेता दिनेश चंद्रा ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। परिजनों ने जताया आभार विधायक के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह और अनुज रमेश सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश भर से मिले प्यार और सहयोग से परिवार को शक्ति मिली है।
विज्ञापन

10 of 10
मायावती उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उमाशंकर सिंह को सर्राफा समाज ने दी श्रद्धांजलि
स्व. उमाशंकर सिंह के त्रयोदशी संस्कार पर बुधवार को शहीद पार्क चौक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, ज्वेलर्स एवं जिला सर्राफा मंडल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील सर्राफ ने कहा उमाशंकर सिंह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के दिलों में राज करने वाले नेता थे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय, उमेश चंद्र सर्राफ, अमित सिंह, विजय सर्राफ, अशोक कुमार,जितेंद्र कुमार वर्मा, नीरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें