फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दो युवकों की दिनदहाड़े हत्या से दहशत में गांव वाले, एसपी सहित कई थानों की पुलिस ने डेरा डाला

Mon, 12 Oct 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
घायल युवक (जिसकी बाद में मौत हो गई) और गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार को दिनदहाड़े दो युवकों की चाकू से हमला कर हत्या कर दी, तो वहीं उनका तीसरा साथी भी गंभीर रूप से घायल है। जो अस्पताल में भर्ती है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना से गांव में दहशत फैल गई है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हमलावर ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों लोगों पर हमला बोला था। जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 5
घटना जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में हुई है। चकिया हुसैनाबाद निवासी असमर(23) पुत्र अशरफ करीब 11 बजे अपने दो साथियों काजिम(25) और मुशीर(22) के साथ गांव में बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

4 of 5
घटना के बाद हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चाकू लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही असमर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन तीनों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां कुछ ही देर बाद असमर व काजिम की मौत हो गई। वहीं मुशीर का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें