सदियां गुजरती जाती हैं पर मिथक और किंवदंतियां इंसान के साथ पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रहती हैं। नागमणि को लेकर भी रहस्य-रोमांच के किस्से कम नहीं। चोलापुर ब्लॉक के कटारी गांव में दो युवकों ने मणिधर नाग का जोड़ा देखने का दावा किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
युवकों का कहना है कि उन्होंने मणिधर नागों को देखा भी और उनकी तस्वीरें भी लीं। अमर उजाला के दफ्तर में फोन कर उन्होंने इसकी जानकारी दी और तस्वीरें भी भेजीं। हालांकि नागों के जोड़े के साथ नागमणि देखे जाने की इस घटना की सचाई को जंतु विज्ञानी संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि नागमणि जैसी चीज की अब तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, कटारी सहित आसपास के गांवों में नागमणि को लेकर कौतूहल और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। युवाओं का कहना है कि नागमणि देखे जाने की घटना 20 मई की रात 10:30 बजे की है।
4 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
12वीं के छात्र सत्यम सिंह और उसके चचेरे भाई शिवम सिंह का कहना है कि उस रात वे दोनों खेत में बाजरे की चरी की सिंचाई करने गए थे। खेत में पानी लगने की वजह से वह मेड़ पकड़कर जब घने बंसवार की ओर से गुजर रहे थे, तब उनको वहां प्रकाश दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
Nagmani in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
करीब जाने पर तेज सरसराहट सुनाई पड़ी। चमकीली वस्तु के पास दो नाग आपस में लिपट रहे थे। सत्यम का कहना है कि उन्होंने अपने मोबाइल से चार तसवीरें उतारीं। तब तक वह प्रकाश लुप्त हो गया और नाग भी चले गए। इसके बाद दोनों ने घर आकर परिवारीजनों को इस घटना की जानकारी दी।
घरवाले भी घटना से आश्चर्यचकित हैं। बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. चंदना हालदार ने कहा कि इस बारे में नागमणि जैसी चीज की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। सांप के सिर में क्राउन बोन होता है। इसे पेराइटल बोन भी कहते हैं। बहुत पुराने सांप में पेराइटल बोन अधिक विकसित और उभरी हुई होती है। इस पर जरा भी रोशनी पड़ती है तो वह अधिक चमकती है। रोशनी पड़ने पर हो सकता है उसका पेराइटल बोन चमक रहा हो जिसे युवकों ने नागमणि समझ लिया।