फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सपा मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के प्रचार में उतरीं टीवी अदाकारा सारा खान

Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सारा खान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
बनारस में नगर निकाय चुनाव के मात्र तीन दिन बचे हुए हैं। इस समय सभी दल चुनाव प्रचार के लिए अधिक से अधिक मेहनत कर रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं के मनाने के लिए हर प्रकार कोशिश कर रहे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी रोड शो कर रहे हैं। कोई अपनी पार्टी के बड़े नेता के साथ रोड शो कर रहा है तो कोई ‌सेलीब्रिटी के सहारे चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करना चाहता है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 5
सारा खान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सपा की ओर से मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के चुनाव प्रचार में गुरुवार को टीवी की अदाकारा सारा खान ने रोड शो किया। सारा खान ने नगर निगम से रोड शो शुरू किया जो रथयात्रा, लंका, अस्सी, गोदौलिया, लहुराबीर, तेलियाबाग गोलगड्डा, विशेश्वरगंज होते हुए मैदागिन, चौक पर समाप्त हुआ। सारा खान ने हाथ हिलाते हुए जनता का अभिवादन किया।
विज्ञापन

3 of 5
सारा खान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में सारा खान के साथ साधना गुप्ता सहित जिले के कई नेता मौजूद थे। एक तरफ सपा इस प्रकार से जनता को रिझाना चाहती है वहीं दूसरी तरफ निकाय चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सपा ने जातीय समीकरण साधने के लिए नेताओं की जिम्मेदारी दी है।

4 of 5
सारा खान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके अशफाक अहमद डब्लू और इस्तबाल करैशी, अब्दुल्लाह अंसारी और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी को मुस्लिम बहुल इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल को वणिक वर्ग के लोगों के साथ बैठकें कर उन्हें पार्टी से जोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा खान ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
डॉ. उमाशंकर यादव, बहादुर यादव, राजू यादव आदि नेताओं को यादव वोट सहेजने का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पटेल समुदाय के लोगों के साथ अलग बैठक की थी। महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्ड को जीतने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें