फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के 79वें जन्मदिन पर कहीं कटा केक तो कहीं अखंड रामायण का पाठ

Wed, 22 Nov 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रदेश भर में सपाइयों ने बुधवार को पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। पूर्वांचल में कहीं केक काटा गया तो कहीं अखंड रामायण का पाठ किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सपा के मौलवी बाग स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रदेश सचिव संजय गुप्ता, ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, विवेक यादव, विकास श्रीवास्तव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन

3 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समाजवादियों ने एक-दूसरे को मिठाईयां भी खिलाईं। पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह शुरु से ही अपने मूल्यों व सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं। 

4 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
सपा के संरक्षक, पूर्व सीएम और लोक सभा सदर के सांसद मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा संरक्षक के जन्मदिन पर कार्यालय को गुब्बारों से सजा कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के दिखाए गए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
mau - फोटो : अमर उजाला
मऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुलायम स‌िंह यादव
बनारस में पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने अपने आवास पर अखंड रामायण का पाठ करवा कर जन्मदिन कराया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष उमा यादव ने तेलियाबाग स्थित पार्टी के पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय पर केक काटा। पूर्व दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने अपने वार्ड में केका काटकर जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें