फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की मदद को आगे आया 'अनाज बैंक'

Fri, 12 May 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
triple talaq varanasi women - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक को खत्म करने को लेकर पूरे देश में चल रही बहस के बीच वाराणसी के अनाज के बैँक ने एक नेक पहल की है। अनाज बैंक की ओर से शब-ए-बरात के मौके पर गुरुवार को 300 महिलाओं को अनाज बांटा गया।
विज्ञापन

2 of 5
triple talaq varanasi women - फोटो : अमर उजाला
इसमें तीन तलाक से पीडि़त महिलाएं भी शामिल थीं। विशाल भारत संस्थान हूकुलगंज में अनाज बैंक की ओर से महा वितरण का आयोजन किया गया था। इस दौरान तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए अलग से पासबुक बनाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
triple talaq varanasi women - फोटो : अमर उजाला
उनके लिए अनाज बैंक में अलग से काउंटर भी खोला गया। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने दुआ की कि उन्हें जल्द तीन तलाक से मुक्ति मिल जाए। तीन तलाक के कारण नरक जैसा जीवन जी रही महिलाओं और उनके बच्चे भूखे न रहें, इसके लिए अनाज बैंक की ओर से राशन बांटा गया।

4 of 5
triple talaq varanasi women - फोटो : अमर उजाला
बैंक के संस्‍थापक डा. राजीव श्रीवास्तव द्वारा स्‍थापित इस बैंक में कोई भी तलाकशुदा महिला अपना खाता खोल सकती है। उसे प्रत्येक सप्ताह राशन दिया जाएगा। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हिंदू मुस्लिम महिलाओं को चावल, आटा और मसाले का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
triple talaq varanasi women - फोटो : अमर उजाला
चेयरमैन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं के लिए हमारा अनाज बैंक 24 घंटे खुला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें