Varanasi News: वाराणसी में सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशनों पर रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का रेला लगा रहा। इस दौरान ट्रेन के एसी कोच में भी अभ्यर्थियों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
1 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर जिस तरह की रही, यहां व्यवस्था नाकाफी रही। परीक्षा के बाद घर जाने के लिए अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंचे तो सामने जो भी ट्रेन दिखी, उसमें घुस गए। स्थिति यह रही कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से लेकर पवन एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में अभ्यर्थी इस तरह भरे थे कि लोगों का सीट पर बैठना तो दूर खड़ा होना मुश्किल था। जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था, उन्हें भी जगह नहीं मिल सकी। जिसको लेकर कोच में नोकझोंक हुई। इधर, आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ लोगों को समझाते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन के लिए 44 हजार पंजीकृत थे, लेकिन 31 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों मीटिंग की परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन तक भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
3 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक जगह-जगह आरपीएफ, जीआरपी की तैनाती तो दिखी, लेकिन जिस तरह से ट्रेनों में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, उससे कई दिन से चल रही स्टेशन की तैयारी भी बेअसर साबित हुई। रात तक गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बिहार रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ खूब रही।
4 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देने आने वाले कई अभ्यर्थी तो ट्रेनों के टॉयलेट में भी बैठकर आगे गए। आरपीएफ के साथ ही स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों से ट्रेनों में सतर्कता बरतने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशनों पर हेल्प डेस्क पर बैठे रहे कर्मचारी
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 4 परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। पहले दिन की परीक्षा छूटने के बाद वाराणसी सिटी सहित अन्य स्टेशन पर भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान वाराणसी सिटी पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर कर्मचारी बैठे रहे और अभ्यर्थियों को ट्रेनों के आने जाने की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए वाराणसी सिटी, बनारस रेलवे स्टेशन सहित पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों पर 24 घन्टे के हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इन हेल्पडेस्क पर स्पेशल ट्रेनों की सूचना दी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी मंडल द्वारा चलाई जा रही परीक्षा विशेष गाड़ियां सामान्य श्रेणी एवं मेमू रेकों से चल रहीं है ,जो अपने मार्ग में पड़ने वाले सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए जा रही है।