फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे की 10 खास बातें

Fri, 23 Dec 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वाराणसी का यह उनका नौवां दौरा था। उन्होंने यहां कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषणों में क्या बोले पीएम मोदी जानने के लिए देखें आगे की स्लाड्स...
विज्ञापन

राहुल-मनमोहन पर कसा तंज

2 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने काशी में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के एक युवा नेता हैं। जब उन्होंने बोलना सीखा और फिर बोलना शुरू किया तब से मेरी खुशी का पार नहीं है। वे आजकल भाषण सीख रहे हैं। नोटबंदी का पूर्व प्रधानमंत्री ने यह कह कर विरोध किया कि जिस देश में 50 फीसदी लोग गरीब हों, वहां कैशलेस सिस्टम कैसे हो सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री यह कहकर अपना रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने पेश कर रहे हैं मेरा नहीं। 
विज्ञापन

नोटबंदी और काले धन पर

3 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा, कहावत है कि पूत के पांव पालने में दिखाई पड़ते हैं। जब सरकार बनी तो पहले दिन कालेधन के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया था। उसी दिन लोगों को समझ लेना चाहिए था कि सरकार का लक्ष्य क्या है। करोड़ों लोगों का जनधन खाता खुलवाने वालों को समझ में आ गया कि मोदी ने क्यों खाता खुलवाया है।

कैशलेस ट्रांजेक्शन पर 

4 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने कहा कि कैशलेश ट्राजेक्शन की ट्रेनिंग में 100 साल में पहली बार इंग्लैंड को पीछे छोड़ा है। मोबाइल फोन को बैंक बना दिया तो कहा गया कि 40 प्रतिशत के पास मोबाइल है। मैंने कहा कि 40 के मोबाइल को बैंक बनाओ तो बाकी 60 का भी भला हो जाएगा।
विज्ञापन

 प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

5 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीरेका में कहा कि उत्तर प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपये की लागत से शहर के गरीबों के लिए आवास की योजना बनाई गई। हमारे मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रदेश सरकार से पात्रों की सूची मांगी। कई बार पत्र लिखे लेकिन प्रदेश ने सूची नहीं भेजी। बाद में सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए आवेदन लेना शुरू किया। अब तक दो लाख लोगों ने आवेदन कर दिया। इसका पता लखनऊ की सरकार को चला तो अब सूची भेजने लगे हैं।
विज्ञापन

विश्व का सबसे बड़ा संगठन है भाजपा

6 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में केसरिया समंदर देखना सबसे बड़ा आनंद है। यही भाजपा की ऊर्जा है। विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। लोकतांत्रिक तरीके से अब तक 11 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। 
विज्ञापन

जवानों ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक का मौका मांगा

7 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला
फौजी ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक का मौका मांगा
पीएम ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले ही जवानों से कह दिया गया है कि पाकिस्तान में जाकर चुन-चुन कर हिसाब लेना। यही वजह है कि 125 करोड़ जनता का सम्मान जग गया। सेना के जवानों से मिलने का मौका मिला तो चीन की सीमा पर उनके साथ दीपावली मनाई। उस दौरान एक वरिष्ठ फौजी ने कहा कि मैं जल्द ही रिटायर हो जाऊंगा। एक और मौका सर्जिकल स्ट्राइक का दे दीजिए।

...और पीएम की बातें सुनकर पुलिसकर्मी भी हंसने लगे 

8 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला

डीरेका मैदान में पीएम मोदी भ्रष्टाचार के मसले पर बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी पैसा मांगते हैं तो होता है कि दे दो। यह सुनते ही मैदान में मौजूद चारों तरफ खड़े पुलिसकर्मियों को देखकर वे हंसने लगे तो पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी रोक न सके। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार तभी खत्म होगा जब हम न किसी को न घूस देंगे और न लेने देंगे।

थाली के लिए हुई किचकिच, ले गए घर

9 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला

डीरेका मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा घर से लाए गए भोजन को खाने के लिए पत्तल से अलग दिखने में प्लाईवुड जैसी थाली की व्यवस्था की गई थी। देखने में आकर्षक यह थाली तमिलनाडु से मंगाई गई थी। इस थाली को ज्यादा संख्या में पाकर घर ले जाने के लिए लोग परेशान रहे और इसके लिए खूब किचकिच भी हुई। वहीं, कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम समाप्त होते ही होर्डिंग और बैनर समेट कर घर लेते चले गए।
विज्ञापन

बेहतर रही यातायात व्यवस्था

10 of 10
वाराणसी दौरे की 10 खास बातें - फोटो : अमर उजाला

 प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर रही। डीरेका, बीएचयू और कबीर नगर कालोनी के आस पास के इलाकों में भी यातायात व्यवस्था बेहतर चलती रही। केवल फ्लीट के दौरान वाहन चालकों को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें