Varanasi News: काशी में बुधवार की सुबह राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में शहर के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 10
मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से बुधवार की सुबह भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली पूरे उत्साह के साथ निकाली गई। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से निकाली गई इस यात्रा में देशभक्ति की झलक देखने को मिली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डीएम सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मेयर अशोक कुमार के साथ ही अन्य अतिथियों ने तिरंगा फहराकर किया। देखें- तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 10
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रैली में पारंपरिक परिधानों में हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी देखने लायक थी। इनके साथ ही चिकित्सा, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
3 of 10
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में तिरंगा लिए विद्यार्थियों के साथ ही बुलेट और बाइकर्स टीम और रोलर स्केटिंग के खिलाड़ी भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकलने वाली ये तिरंगा यात्रा जिस रूट से गुजर रही, वहां जगह-जगह सामाजिक, व्यापारिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा की जा रही है। देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा के शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया गया।
4 of 10
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रैली में बौद्ध भिक्षु, बटुक, पूजा समितियों के लोग, जैन, सिख समाज के साथ ही आईएमए वाराणसी शाखा सहित विभिन्न संस्थाओं के लोग शामिल हुए। डमरू दल भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
5 of 10
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा का रूट
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से सुबह मां तुझे प्रणाम यात्रा निकाली गई। यहां से यात्रा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मेन गेट होते हुए चौरा माता मंदिर, पटेल धर्मशाला, विनायक प्लाजा के सामने से होते हुए मलदहिया चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा, लोहामंडी, काशी अनाथालय, लहुराबीर चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
6 of 10
क्वींस कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
7 of 10
मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की झलक दिखी।
8 of 10
तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की झलक दिखी।
9 of 10
मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रैली में बौद्ध भिक्षु, बटुक, पूजा समितियों के लोग, जैन, सिख समाज के लोग हुए शामिल।