सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
5 जोन और 15 सेक्टर में बंटा शहर : पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पूरे शहर को 5 जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। काशी के सभी प्रमुख मंदिरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात थी। इसके अलावा फायर टेंडर, क्यूआरटी, खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस भी रही।