फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल में जोश, सड़क पर तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर को काशी का सलाम, गलियों में गूंजा-जय हिंद, जय भारत; तस्वीरें

Sun, 25 May 2025 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर हुए इस आयोजन में जनता ने भारतीय सैनिकों के प्रति अपना आभार जताया। भाजना के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, साधु-संन्यासियों के बीच यह यात्रा कई इलाकों में पहुंची तो लोग जय हिन्द-जय भारत का नारा लगाने लगे।
विज्ञापन
1 of 17
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : रोहित सोनकर (संवाद)
Tiranga Yatra in Varanasi: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर भारतीय शौर्य का लोहा मनवाने वाले सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शनिवार को काशी ने सलाम किया। 
विज्ञापन

2 of 17
हजारों की भीड़ को सभी ने दी सलामी। - फोटो : अमर उजाला
जनपद स्तर पर विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर 2 से शुरू होकर गेट नंबर 3 से निकलकर सरदार पटेल चौराहा, मलदहिया, लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 17
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसन और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने लहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
विशाल तिरंगा यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान से झंडी दिखाकर रवाना किया। 

4 of 17
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी बोला जय हिन्द। - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र श्रीवास्तव ने टीम के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और पूरी यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 17
विभिन्न संगठनों ने भी दिखाई अपनी सहभागिता। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्रीवल्लभ युवक परिषद की ओर से अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, मंत्री प्रदीप कुमार, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रोशन गुजराती ने स्वागत किया।



तिरंगा यात्रा के दाैरान लोग अपनी-अपनी छतों से इस विहंगम नजारे की वीडियो बना रहे थे। बच्चे वहीं से सलामी दे रहे थे।
विज्ञापन

6 of 17
पुलिसकर्मियों ने भी निभाया अपना कर्तव्य। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जहां एक ओर हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे वही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं 250-250 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में लिए भारत माता की जय जयकार लगाते चल रहे थे। यात्रा में डिप्टी सीएम भी साथ में चल रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 17
साधु-संन्यासियों ने भी तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
यात्रा मलदहिया चौराहे पर पहुंची तो उन्होंने यहां स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा व लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

8 of 17
सरदार पटेल को माला पहनाते सुनील बंसर और केशव प्रसाद माैर्य। - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर भारत की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया और चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह संकल्प लिया गया है कि भारत एक है, भारत श्रेष्ठ है, भारत विजेता है और उन्होंने भारतीय सेना को बधाई दी। 

9 of 17
तिरंगा यात्रा से पहले कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा के प्रति काशीवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। विद्यालय के छात्र, छात्राएं, महिलाएं, एनसीसी के कैडेट, पूर्व सैनिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग, विभिन्न व्यापार मंडल के साथ ही खाद्य व्यापार मंडल के लोग, काशी में रहने वाले  विभिन्न भाषा-भाषी समाज के लोग अपनी परंपरागत वेषभूषा में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, का गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। 

10 of 17
मंत्री रविंद्र जायसवाल भी तिरंगा लेकर चले। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में सबसे आगे महिलाएं, महिला स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक समूहों के लोग, अल्पसंख्यक समूह के लोग, डॉक्टर, अधिवक्ता, सीए, शिक्षक आदि समूह के लोग थे। इसके बाद आईटीआई एवं उच्च शिक्षा संघ के छात्र एवं स्टाफ तत्पश्चात एनसीसी, भारत स्काउट गाइड व एनएसएस के छात्र थे। 

11 of 17
दिल में जोश भर गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
उसके पीछे एनडीआरएफ, 39 जीटीसी, सीआरपीएफ, पीएससी, पुलिस बैंड, पैरामिलिट्री फोर्स के एक एक बैंड एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी थे। 

12 of 17
पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा में दिखाई सहभागिता। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शहर के विभिन्न एसोसिएशन लायंस क्लब, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस नव युवक मंगलदल, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, पूर्व सैनिक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, आईआईएमए के सदस्य थे। इसके पीछे सफाई मित्र, कोटेदार एवं सिविल डिफेंस के लोग थे। 

13 of 17
आम जनता ने भी लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे जिले की सभी आठों विधानसभाओं के उत्तरी, दक्षिणी, केंट, सेवापुरी, रोहनिया, शिवपुर, अजगरा व रोहनिया विधानसभा के सम्मानित नागरिक चल रहे थे।

14 of 17
तिरंगा यात्रा में दिखा सामाजिक सद्भाव। - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे शहर के विभिन्न इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं थीं। 

15 of 17
नारी शक्ति भी रही सबसे आगे। - फोटो : अमर उजाला
ये प्रमुख लोग रहे शामिल 
कार्यक्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर आनंद कुमार त्यागी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, विधायक टी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे। 

16 of 17
डिप्टी सीएम ने आम खरीदे। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने खरीदा आठ हजार का आम
तिरंगा यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मलदहिया पर सड़क किनारे ठेले पर आम की बिक्री कर रहे युवक से पूछा कि कौन सा आम है। युवक ने बताया कि लंगड़ा आम हैं। इस पर उन्होंने कहा खिलवाओ, लड़के ने आम दिया। उन्होंने वहीं आम खाया। इसके बाद उन्होंने पूछा, पूरे ठेले का आम कितने का दोगे।

युवक पहले कुछ बोला नहीं फिर दोबारा उनके पूछने पर उसने पूरे ठेले का दाम आठ हजार रुपये बताया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा सभी को खिला दो और युवक को आठ हजार रुपये का भुगतान कर दिया। 
विज्ञापन

17 of 17
तिरंगा यात्रा में सुरक्षा में तैनात रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में शामिल रहीं ये सामाजिक संस्थाएं
इस दौरान सुसज्जित मंच का निर्माण किया गया, जहां शहनाई वादक द्वारा शहनाई से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी और पदाधिकारियों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर यात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया। 



इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक जायसवाल मोनू, अजय गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, महानगर उद्योग व्यापार समिति ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से लोग मौजूद रहे। इसके अलावा काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, आईएमए के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें