वाराणसी में भीषण गर्मी से लोग हो रहे परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शहर का तापमान भले ही सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे गिरकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो, लेकिन वास्तविक गर्मी इससे काफी ज्यादा थी। हवा अधिकतम 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही, जिससे दोपहर में लू जैसी पीड़ा हुई। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।