फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जन्मी चार सिर वाली विचित्र बालिका, देखने वालों का लगा तांता

Thu, 06 Apr 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Written by: सुभाष मौर्य
विज्ञापन
1 of 5
strange girl born in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस के रामनगर थाना के सूजाबाद गांव में बुधवार रात एक विचित्र बालिका ने जन्म लिया है। इस बच्ची के जन्म लेने के बाद जहां देखने वालों की भीड़ जमा हो रही है। वहीं परिवार के लोग परेशान हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
strange girl born in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूजाबाद गांव के टीना मोहल्ला निवासी इरशाद काफी परेशान हैं। इसकी वजह बुधवार रात जन्मी उनकी नवजात बेटी है। इरशाद की बेटी के चार सिर हैं। इस बच्ची के दोनों हाथ व पैर नहीं हैं। पिता इरशाद का कहना है कि उन्होंने जन्म से पहले पत्नी का पूरा इलाज कराया था, फिर भी इस तरह की बच्ची पैदा हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
strange girl born in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा क‌ि बेटी को ठीक कराने के लिए उसका पूरा इलाज कराएंगे। इरशाद पेशे से सेल्समैन हैं।उधर, विचित्र बालिका के जन्म की खबर सुनकर सूजाबाद और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं।

4 of 5
strange girl born in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में मंडलीय अस्पताल के पूर्व अपर निदेशक स्वास्‍थ्य और बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर वीके श्रीवास्तव का कहना है कि इसके कई कारण हैं। उन्होंने बताया कि दो तीन स्पर्म एक साथ मिल गए होंगे, इस वजह से बच्ची के चार सिर हैं। इसके अलावा स्‍त्री पुरुष के बीच सं‌बंध के बाद कई सारे सेल्स मर गए होंगे लेकिन सिर की चार कोशिका बच गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
strange girl born in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 डाक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार गर्भ धारण करने के दौरान माताएं जो दवा खाती हैं, उससे भी इस तरह के विचित्र बच्चे पैदा होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के बच्चों का बीएचयू में इलाज किया जाता है लेकिन ऐसे बच्चों के बचने की संभावना बहुत कम होती है। ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें