फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच कारणों से यूपी सीएम की रेस में मनोज सिन्हा सबसे आगे

Sat, 18 Mar 2017 02:47 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
मनोज सिन्हा - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के विधायक 19 मार्च को अपने नेता का चुनाव करेंगे। सूबे के मुखिया की रेस में रेल राज्य मंत्री और गाजीपुर से भाजपा सांसद मनोज सिन्हा सबसे आगे बताए जा रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें पांच फैक्टर जिनकी वजह से देश के सबसे बड़े राज्य की कुर्सी मनोज सिन्हा को मिल सकती है-
विज्ञापन

2 of 6
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विश्वासप्राप्त माने जाते हैं। पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच संबंध आरएसएस के दिनों से है। जब मोदी प्रचारक थे तब मनोज सिन्हा के गांव गाजीपुर आते थे। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब वह मनोज सिन्हा का प्रचार करने गाजीपुर आए ‌थे।
विज्ञापन

3 of 6
manoj sinha
आईआईटी बीएचयू से पढ़े मनोज सिन्हा की छवि काफी साफ सुथरी है। पेशे से सिविल ‌इंजीनियर मनोज सिंहा छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और बीएचयू छात्र संघ के नेता रहे। वर्ष 1996 में वह पहली बार सांसद बने थे। उनकी साफ सुथरी छवि और रेल मंत्रालय में बढ़िया काम की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने ‌जुलाई 2016 में कैबिनेट में बदलाव के दौरान दूरसंचार मंत्रालय की भी जिम्मेदारी उन्हें दी। मनोज सिन्हा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश विशेषकर वाराणसी के विकास के लिए काफी काम किया है।

4 of 6
केश प्रसाद मौर्या और मनोज सिन्हां
विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी का अब अगला लक्ष्य मिशन 2019 है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा को अगले दो सालों में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कार्य करने होंगे। इसके लिए मनोज सिन्हा एक बढ़िया सीएम साबित हो सकते हैं। ईमानदार छवि और काम के प्रति निष्ठा सीएम पद की रेस में सबसे आगे करती है।
विज्ञापन

5 of 6
रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : shivharsh
तीसरी बार सांसद चुने गए मनोज सिन्हा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी प्रभाव रखने वाले भूमिहार जाति से आते हैं। भूमिहार बिरादरी के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिहार में करीब सात प्रतिशत जनसंख्या भूमिहार है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मऊ, बलिया, भदोही, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली में भूमिहार जाति का काफी प्रभाव है। इस तरह जातिगत समीकरण से भी मनोज सिन्हा काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनाोज - फोटो : pti
मनोह सिन्हा के पक्ष में पांचवां कारण पार्टी के प्रति निष्ठा है। वर्ष 1989 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने कभी भी पार्टी नहीं छोड़ी। मनोज सिन्हा की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी अच्छी पकड़ है। यहीं नहीं पार्टी की राज्य इकाई भी मनोज सिन्हा का समर्थन करती है। टिकट वितरण में बगावत के बाद बागियों को मनाने के लिए अमित शाह ने मनोज सिन्हा को वाराणसी भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें