फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्यनाथ को सीएम बनाने की मांग तेजः कहीं यज्ञ तो कहीं पोस्टर लेकर निकले समर्थक

Thu, 16 Mar 2017 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
adityanath - फोटो : अमर उजाला
आज देश का सबसे बड़ा सवाल यूपी का मुख्यमंत्री कौन? मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम हवा में तैर रहे हैं। इस शनिवार को यह तय भी हो जाएगा कि प्रदेश का नया सीएम कौन होगा।  इस बीच पूर्वांचल के कई जिलों से महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। 
विज्ञापन

2 of 7
adityanath - फोटो : अमर उजाला
इस शनिवार को यह तय भी हो जाएगा कि प्रदेश का नया सीएम कौन होगा।  मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में राजनाथ सिंह,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और सांसद महंत आदित्यनाथ का नाम चर्चा में है। इस बीच पूर्वांचल के कई जिलों से महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
ad - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष तपेश्वर चौधरी की अगुवाई मे बुधवार को चौधरी कटरा मे कार्यकर्त्ताओं ने आदित्य नाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के लिए महायज्ञ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास आदित्यनाथ के नेतृत्व में होगा। 

4 of 7
महंत आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बलिया में हिंदू युवा वाहिनी की जनपद ईकाई की ओर से बुधवार को   बाइक जुलूस निकाली गई, जिसमें गोरखपुर सांसद आदित्य नाथ को उप्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई।  इस दौरान जुलूस में कार्यकर्ता ने हमारा सीएम कैसा हो, आदित्य नाथ जैसा हो और जय श्री राम का नारा लगाया। 
विज्ञापन

5 of 7
adityanath - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बीएचयू के कुछ छात्रों ने गुरुवार को झांकी निकाल कर
 आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि यूपी के विकास और यूपी की शांती के लिए आदित्यनाथ ही काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
आदित्यनाथ
हजरत मूंसा शाह रहमतुल्ला अलैह की मजार पर खादिमों ने चादर चढ़ाकर गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं सांसद महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दुआ की थी। दरगाह के खादिम तुफैल अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में खादिम दरगाह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
घोसी नगर के हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के  कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यज्ञ कर महंत आदित्यनाथ को प्रदेश के  मुख्यमंत्री बनने की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें