हार्ले डेविडशन और हयाबूसा जैसी दमदार बाइक के इस दौर युवाओं में बाइक को मॉडिफाई कराकर ‘रफ एंड टफ’ और स्पोर्टी लुक देने का क्रेज बढ़ गया है। युवा हजारों रुपये खर्च कर अपनी बाइक को 'कूल लुक' दे रहे हैं। आगे स्लाइड में जानतें हैं इनकी खासियत...
विज्ञापन
2 of 7
modified bikes in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के युवाओं में मॉडिफाई बाइक का क्रेज कुछ इस कदर है कि उनमें से कुछ नए जमाने के हिसाब से बाइक नया कलेवर दे रहे हैं तो ऐसे भी युवक हैं जो सत्तर व अस्सी के दशक वाली बाइकों के लुक को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
modified bikes in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लोग नई से ज्यादा पुरानी बाइक खरीदकर मॉडिफाइ करा रहे हैं। पुरानी बुलेट को 10 से 50 हजार रुपये में खरीदकर उसे मॉडिफाई करा रहे हैं। उनमें अपनी पसंद के पार्ट्स लगवा लेते हैं। कलर भी अपनी पसंद का। वहीं नई बाइक के टायर और फ्यूल टैंक को भी अपने पसंद का रंग दे रहे हैं।
4 of 7
modified bikes in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाइक को मिलिट्री रंग देने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा साइलेंसर भी बदलवा रहे हैं। इसका कारण अच्छे लुक के साथ ही बाइक की आवाज में बुलंद हो। युवक बुलेट, बजाज एवेंजर, पल्सर, यमाहा एफ.2, हीरो करिज्मा आदि को मॉडिफाई कराने में रुचि ज्यादा ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
modified bikes in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर हीरो हैवी बाइक से एक्शन करता नजर आता है। युवाओं की पहली पसंद 1970 की सीधे हैंडल वाली बुलेट है। इस तरह की बुलेट शोले, एक्समैन सिरीज, टर्मिनेटर आदि फिल्मों में इस्तेमाल किया गया था। टर्मिनेटर में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर इस तरह की बाइक पर नजर आते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
modified bikes in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा के रहने वाले गुनगीत कहते हैं कि बाइक तो हर किसी के पास है, लोगों की नजर मेरी बाइक पर कैसे ठहरे, इसके लिए मॉडिफाई जरूरी है। कैंटोनमेंट के रहने वाले उमंग त्रिवेदी कहते हैं कि मॉडिफाइड बाइक आपको भीड़ से अलग करती है। कूल दिखने के लिए बाइक में कुछ बदलाव कराए हैं।
बीएमडब्ल्यू जी 310 आर की कीमत करीब 2.5 लाख तक रखी जा सकती है।
- फोटो : choosemybik.com
वहीं सिगरा के ही रमेश कहते है कि बाइक का लुक आपको भी अलग दिखाती है। रफ एंड टफ दिखने के लिए बाइक को भी वैसा रूप दिया है। युवा अलग-अलग तरह की हैंडल, लाइट (सफेद, नीली एलईडी), ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर, डबल साइलेंसर, हेडलाइट और इंडिकेटर पर ग्रिल, साकर टेल लाइट आदि अपने बाइक में लगवा रहे हैं।